प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अयोध्या में रामलला दर्शन को उमड़ी भीड़

अयोध्या में रामलला के प्रति अटूट आस्था, चोरी की घटना के बाद भी दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

योगी सरकार के नेतृत्व में विकसित हो रही रामनगरी अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है।

अयोध्या में रामलला के प्रति अटूट आस्था चोरी की घटना के बाद भी दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

Devotees Continue Ram Lalla Darshan in Ayodhya |

अयोध्या {उत्तर प्रदेश}। योगी सरकार के नेतृत्व में विकसित हो रही रामनगरी अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। हाल में सामने आए चोरी प्रकरण के बावजूद राम मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कानून-व्यवस्था और जांच का विषय है, जिसकी पुलिस और एसआईटी निष्पक्ष जांच कर रही है। उनका कहना है कि भगवान श्रीराम के प्रति उनकी आस्था अटूट है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु

देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन का क्रम सामान्य रूप से जारी है। श्रद्धालुओं का कहना है कि किसी एक घटना को करोड़ों लोगों की आस्था से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। रामलला उनके आराध्य हैं और अयोध्या सनातन आस्था का प्रमुख केंद्र है।

जांच एजेंसियों पर जताया भरोसा

दिल्ली से दर्शन करने आई श्रद्धालु पूजा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पुलिस और एसआईटी निष्पक्ष जांच कर रही हैं। इस घटना का उनकी आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है। वहीं महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु रूपचंद्र मारवाड़ी ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। जांच अपनी जगह है और दर्शन अपनी जगह। उन्हें न्याय व्यवस्था और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है।

स्थानीय लोगों ने बताया सामान्य माहौल

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या पहले की तरह बनी हुई है। होटल, धर्मशालाएं, बाजार और धार्मिक स्थल सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। स्थानीय व्यवसायी अजय शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का जिस तरह विकास हुआ है, उससे देश-विदेश के श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत हुआ है।

बाजारों में पहले जैसी रौनक

व्यवसायी मनोज गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। सुबह से देर रात तक बाजारों में खरीदारी, प्रसाद और धार्मिक सामग्री की बिक्री सामान्य रूप से हो रही है। वहीं दीपक गुप्ता ने कहा कि सड़क, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा में हुए सुधार का लाभ व्यापारियों और श्रद्धालुओं दोनों को मिल रहा है।

सरयू घाट पर बनी हुई है चहल-पहल

सरयू घाट पर फोटोग्राफी का कार्य करने वाले मनीष मोदनवाल ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू स्नान और रामलला के दर्शन के बाद तस्वीरें खिंचवाने पहुंच रहे हैं। घाटों पर पहले जैसी ही रौनक बनी हुई है। ई-रिक्शा चालक राजू पाल ने भी बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है और बेहतर सुविधाओं से पर्यटन व रोजगार को बढ़ावा मिला है।

हनुमानगढ़ी क्षेत्र में भी सामान्य कारोबार

हनुमानगढ़ी के निकट प्रसाद व्यवसायी जितेंद्र कुमार ने कहा कि हाल की घटना के बावजूद व्यापार सामान्य रूप से चल रहा है। श्रद्धालुओं की आस्था भगवान श्रीराम और हनुमानजी के प्रति पहले जैसी ही बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अयोध्या की पहचान उसकी सनातन परंपरा, आध्यात्मिक वातावरण और भगवान श्रीराम के प्रति करोड़ों लोगों की अटूट आस्था से है। उनका विश्वास है कि योगी सरकार और प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए अयोध्या की गरिमा और श्रद्धालुओं के विश्वास को और मजबूत करेंगे।

यह भी पढ़े: हर जिले में बायोगैस संयंत्र स्थापित करेगी योगी सरकार, IIT दिल्ली के सहयोग से विकसित होंगे मॉडल विलेज

Related to this topic: