प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीएम धामी ने विकास कार्यों को मंजूरी दी

सीएम धामी ने सड़क और पुलिस भवनों के लिए करोड़ों की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सड़क सुधार और पुलिस आधुनिकीकरण के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है। नैनीताल, बागेश्वर और टिहरी में सड़कों का सुधारीकरण होगा।

सीएम धामी ने सड़क और पुलिस भवनों के लिए करोड़ों की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

CM Pushkar Singh Dhami (File Photo) |

देहरादून (उत्तराखंड)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के तहत सड़क सुधार और निर्माण से जुड़े कार्यों के लिए धनराशि मंजूरी दी है। जिसके तहत राज्य योजना के अन्तर्गत मुख्यमंत्री ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में शहीद संजय बिष्ट मोटर मार्ग के 4 किमी से तितोली तक सड़क के सुधारीकरण के लिए 3.20 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। जबकि बागेश्वर जिले के बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में देवलधार-माईथान लेटी-गिरेछीना मोटर मार्ग के 7 किमी से 11.500 किमी तक शेष सड़क निर्माण के लिए 1.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत मोटना से झिवाली तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण के लिए 3.30 करोड़ रुपये धनराशि मंजूर की गई है।

पुलिस कर्मियों के लिए नए आवास और वीसी रूम्स को मंजूरी

इसी तरह मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के लिए 77.32 लाख रुपये की मंजूरी दी गई। सीएम धामी ने जनपद नैनीताल के अन्तर्गत RRB  प्रथम बैलपड़ाव रामनगर (नैनीताल) वाहिनी परिसर में प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु टिनशैड का निर्माण किये जाने के लिए 77.32 लाख की मंजूरी देते हुए पहली किश्त में  46.39 लाख रुपये, जनपद अल्मोडा के अन्तर्गत पुलिस लाईन अल्मोडा में टाईप-द्वितीय के 16 एवं टाईप-तृतीय के 06 आवासों के निर्माण हेतु ₹ 8.67 करोड़ तथा पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, चम्पावत, धारचूला, खटीमा, रामनगर एवं श्रीनगर कार्यालयों में वी०सी० कक्षों के निर्माण हेतु 3.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, वन्यजीव रक्षकों को किया सम्मानित

Related to this topic: