प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

धीरेंद्र शास्त्री बोले - माला के साथ भाला भी...

माला के साथ भाला भी रखना होगा : धीरेंद्र शास्त्री

छतरपुर। बागेश्वर धाम में चल रहे 301 कन्या विवाह महोत्सव के दौरान गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

माला के साथ भाला भी रखना होगा  धीरेंद्र शास्त्री

माला के साथ भाला भी रखना होगा : धीरेंद्र शास्त्री |

छतरपुर। बागेश्वर धाम में चल रहे 301 कन्या विवाह महोत्सव के दौरान गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन धर्म की रक्षा को लेकर कड़ा संदेश दिया।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि केवल "सीताराम-सीताराम" जपने से धर्म की रक्षा नहीं होगी। अब हिंदुओं को 'माला के साथ-साथ भाला' भी रखना होगा।

​मठों से बाहर निकलने की अपील

उन्होंने संतों और भक्तों से अपील की कि अब समय आ गया है जब हमें मठों और मंदिरों की चारदीवारी से बाहर निकलकर धर्म की रक्षा के लिए सक्रिय होना होगा। उन्होंने फिर से दोहराया कि देश में 'सनातन बोर्ड' का गठन होना चाहिए ताकि हिंदू धर्म से जुड़े संस्थानों और परंपराओं का बेहतर प्रबंधन हो सके।

​301 कन्याओं का भव्य विवाह महोत्सव

​यह आयोजन बागेश्वर धाम के सेवा प्रकल्पों के तहत किया जा रहा है, जिसमें इस वर्ष 15 फरवरी 2026 (महाशिवरात्रि) के अवसर पर 301 निर्धन और अनाथ बेटियों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।

​महोत्सव में 10 राज्यों की बेटियां होंगी शामिल

इस महोत्सव में नेपाल सहित भारत के 10 अलग-अलग राज्यों से बेटियां आ रही हैं। इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए आठ देशों के राजदूतों को भी आमंत्रित किया गया है।

​लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

खजुराहो और छतरपुर के आसपास के क्षेत्रों में इस महोत्सव के कारण लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस मौके पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, श्रद्धालुओं को अपनी भक्ति में शक्ति को भी जोड़ना होगा। शास्त्र और शस्त्र दोनों का संतुलन ही समाज को सुरक्षित रखेगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: