उत्तर प्रदेश में नेपाल सीमा पर स्थित दुधवा नेशनल पार्क भ्रमण के लिए पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य की योगी सरकार ने विशेष योजनाएं शुरु की हैं।
दुधवा नेशनल पार्क भ्रमण के लिए टूर पैकेज लॉन्च
उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम की पहल
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में नेपाल सीमा पर स्थित दुधवा नेशनल पार्क भ्रमण के लिए पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य की योगी सरकार ने विशेष योजनाएं शुरु की हैं। मालूम हो कि हिमालय की तलहटी में स्थित दुधवा नेशनल पार्क में बाघ अभयारण्य के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। इस पार्क के जंगल में तेंदुआ, हिरन, जंगली हाथियों और अन्य दुर्लभ वन्य जीवों को देखने का अपना अलग आनंद है। साथ ही यहां गैंडों की विशेष परियोजना भी चल रही है।
दुधवा नेशनल पार्क में लोगों के भ्रमण को सुगम बनाने के लिए उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने कई पैकेज लांच किये हैं। 15 दिसंबर से एक रात, दो दिन के पांच विशेष पैकेज लॉन्च किए हैं। यह अधिकतम आठ यात्रियों के लिए है। टेंपो-ट्रैवलर से सफर पर प्रति व्यक्ति किराया 6175 रुपये देना होगा। स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए भी विशेष पैकेज है। सभी पैकेज में पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देनी होगी।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि दो दिन की यात्रा के पहले दिन लखनऊ में होटल गोमती से सुबह 8 बजे दुधवा, के लिए रवाना होगा। दोपहर 1:30 बजे दुधवा पहुंचकर होटल में लंच और रात में डिनर करेंगे। दूसरे दिन सुबह 6 से 10 बजे तक जंगल सफारी देखने के बाद सुबह 11 बजे वापस लखनऊ रवाना होंगे। दंपती के साथ पांच साल तक के बच्चे मुफ्त में सफर कर सकेंगे।
स्टैंडर्ड जंगल सफारी पैकेज में चार यात्रियों के दल सेडान कार से जाने की सुविधा होगी। एक रात और दो दिन वाले सफर में प्रति व्यक्ति किराया 6500 रुपये होगा। प्रीमियम वाइल्ड लाइफ एक्सपीरियंस पैकेज छह पर्यटकों के लिए है। इसके लिए प्रति व्यक्ति किराया 6000 रुपये होगा। इनोवा से 12 बजे दुधवा पहुँगे। लंच के बाद पर्यटक गाइड के साथ फॉरेस्ट वॉक कर व्याख्या केंद्र जाएंगे। इसकी जानकारी www.upst-dc.co.in से मिलेगी।
इसे भी पढ़ेंः
चीन में बच्चों को चपेट में ले रही रहस्यमयी बीमारी, WHO और भारत अलर्ट
https://www.primenewsnetwork.in/world/mysterious-illnes-in-china-who-india-alert/101226