प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डीडवाना में दर्दनाक सड़क हादसा

डीडवाना में बाइक-कार की जोरदार टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटी घायल

डीडवाना के कोलिया में बाइक और कार की टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

डीडवाना में बाइक-कार की जोरदार टक्कर से पति-पत्नी की मौत बेटी घायल

Didwana Road Accident: Couple Killed in Bike-Car Collision, Daughter Injured |

डीडवाना-कुचामन (राजस्थान)। डीडवाना थाना क्षेत्र के कोलिया के पास भारत पेट्रोल पंप के सामने बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री भी घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, केराप निवासी अशोक नायक अपनी पत्नी और पुत्री के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। 

अस्पताल ले जाते समय पति की मौत, जयपुर ले जाते वक्त पत्नी ने भी दम तोड़ा

इसी दौरान कोलिया स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल अशोक नायक ने डीडवाना अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं उनकी गंभीर घायल पत्नी सुंदर को उपचार के लिए जयपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।

हादसे के बाद कार चालक फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

हादसे में मृतक दंपती की पुत्री प्रियांशी भी घायल हुई है, जिसका उपचार कराया जा रहा है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर डीडवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। थानाधिकारी मोहन सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़े:    बेंगलुरु होटल में कस्टडी विवाद के बीच दो बेटियों की हत्या का आरोप, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश

Related to this topic: