प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

देवास जॉब पोर्टल को मिला स्कॉच अवार्ड

देवास जॉब पोर्टल को मिला स्कॉच अवार्ड, 12,600 से अधिक युवाओं को रोजगार का डिजिटल मंच

देवास जिले में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए शुरू किए गए देवास जॉब पोर्टल को नई दिल्ली में प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड-गोल्ड कैटेगरी से सम्मानित किया गया।

देवास जॉब पोर्टल को मिला स्कॉच अवार्ड 12600 से अधिक युवाओं को रोजगार का डिजिटल मंच

देवास जॉब पोर्टल को मिला स्कॉच अवार्ड |

देवास: जिले में युवाओं को रोजगार के बेहतर और सुगम अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में शुरू किए गए अभिनव डिजिटल नवाचार "देवास जॉब पोर्टल" ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में देवास जॉब पोर्टल को प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड-गोल्ड कैटेगरी से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि जिले में रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और स्थानीय प्रशासन, उद्योगों और युवाओं के बीच स्थापित किए गए डिजिटल समन्वय की महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

उद्योगों को मिलेंगे योग्य अभ्यर्थी

इस पहल को कलेक्टर ऋतु राज सिंह के मार्गदर्शन व नेतृत्व में आगे बढ़ाया गया। पोर्टल के माध्यम से स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही जिले के उद्योगों और संस्थानों को योग्य स्थानीय अभ्यर्थियों तक पहुंचने के लिए एक प्रभावी डिजिटल मंच उपलब्ध कराया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 14 अक्टूबर 2025 को देवास जिले के बागली विकासखंड में "देवास जॉब पोर्टल" का विधिवत शुभारंभ किया गया था। पोर्टल शुरू करने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं और औद्योगिक इकाइयों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ना और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं तक उपलब्ध अवसरों की जानकारी सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना था।

देवास जॉब पोर्टल से 12,600 से अधिक युवा जुड़े

पोर्टल के माध्यम से युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता, कौशल एवं अन्य आवश्यक जानकारियों के साथ पंजीयन कर रोजगार के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, उद्योग एवं संस्थान अपनी आवश्यकतानुसार योग्य अभ्यर्थियों की तलाश कर सकते हैं। इस प्रकार पोर्टल रोजगार चाहने वाले युवाओं और रोजगार उपलब्ध कराने वाले उद्योगों के बीच सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, सितंबर 2026 तक देवास जॉब पोर्टल पर 12,600 से अधिक युवाओं ने पंजीयन कराया है। वहीं, जिले के 258 उद्योगों एवं संस्थानों ने पोर्टल से जुड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहभागिता की है। 

ये भी पढ़ें- गणेश विसर्जन के दौरान नदी में डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Related to this topic: