प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जर्जर सड़क से हादसों का खतरा बढ़ा

जर्जर सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग

गाजीपुर जिले के भक्सी गांव को विभिन्न प्रमुख मार्गों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क बदहाल स्थिति के कारण लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन गई है।

जर्जर सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग

Village Problems |

 गाजीपुर {उत्तर प्रदेश}: गाजीपुर जिले के भक्सी गांव को विभिन्न प्रमुख मार्गों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क बदहाल स्थिति के कारण लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन गई है। वर्षों से मरम्मत और निर्माण की अनदेखी झेल रही इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है।

गिट्टी बिखेरने से और बढ़ा जोखिम

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की क्षतिग्रस्त सतह पर रेलवे पटरियों के पुराने स्लीपरों की गिट्टी बिखेर दी गई है, जिससे राह और अधिक जोखिमभरी हो गई है। पैदल यात्रियों के अलावा दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

कई गांवों को जोड़ता है महत्वपूर्ण मार्ग

यह मार्ग थाना रोड, दिलदारनगर-फूली बड़ी नहर और वायरलेस मोड़ को दिलदारनगर-जमानिया मार्ग से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। वहीं दूसरी दिशा में यह सड़क हुसैनाबाद छोटी नहर पुलिया, दरौली मार्ग, मिर्चा और देवईथा गांवों को जोड़ते हुए बिहार सीमा तक पहुंचती है। बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिदिन इसी रास्ते का उपयोग करते हैं।

बरसात में बढ़ जाता है खतरा

सड़क की बदहाली पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता अहमद शमशाद खान ने कहा कि क्षेत्र की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है।

ग्रामीणों ने की जल्द निर्माण की मांग

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से सड़क के शीघ्र निर्माण और मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि जनहित को देखते हुए सड़क को जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़े: महिला आयोग के बाद केस दर्ज, जांच शुरू

Related to this topic: