प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जबलपुर में स्मार्ट सिटी सीईओ और...

जबलपुर में स्मार्ट सिटी सीईओ और मंत्री राकेश सिंह के बीच बढ़ा विवाद

जबलपुर। स्मार्ट सिटी के सीईओ अरविंद शाह (IAS) और पीडब्ल्यूडी (PWD) मंत्री राकेश सिंह के बीच...

जबलपुर में स्मार्ट सिटी सीईओ और मंत्री राकेश सिंह के बीच बढ़ा विवाद

जबलपुर में स्मार्ट सिटी सीईओ और मंत्री राकेश सिंह के बीच बढ़ा विवाद |

जबलपुर। स्मार्ट सिटी के सीईओ अरविंद शाह (IAS) और पीडब्ल्यूडी (PWD) मंत्री राकेश सिंह के बीच सत्ता और नौकरशाही का टकराव सामने आया है। मामला एक महिला कर्मचारी को डांटने और उसके बाद पैदा हुए विवाद से जुड़ा है।

क्या है ​पूरा मामला?

स्मार्ट सिटी के सीईओ अरविंद शाह ने कार्यालय के 42 कंप्यूटर ऑपरेटरों की उपस्थिति की जांच की थी। जांच में पाया गया कि 4-5 कर्मचारी अक्सर अनुपस्थित रहते थे। सीईओ ने उन कर्मचारियों में से एक संविदा महिला कर्मचारी को उनकी अनियमितता के लिए फटकार लगाई थी।

महिला कर्मचारी ने की मंत्री से शिकायत

महिला कर्मचारी ने इसकी शिकायत मंत्री राकेश सिंह से की। सीईओ का आरोप है कि मंत्री ने उन्हें इस महिला कर्मचारी से माफी मांगने के लिए दबाव डाला और धमकी दी। इस मामले में सीईओ ने मुख्य सचिव (CS) को लिखित शिकायत भेजी है और मामले को 'आईएएस एसोसिएशन' के संज्ञान में भी डाल दिया है।

​महिला कर्मचारी ने क्या कहा?

​इस मामले में महिला कर्मचारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि मार्च 2026 का वेतन बिना किसी ठोस कारण के रोक दिया गया है। महिला का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में सीईओ से बात की तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें कार्यालय से बाहर जाने को कहा गया।

​यह विवाद 17 मार्च से शुरू हुआ था, जब से अरविंद शाह ने स्मार्ट सिटी के सीईओ का पदभार संभाला है। अब यह मामला शासन के उच्च स्तरों तक पहुँच चुका है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831

Related to this topic: