यहां जिला पंचायत में रिश्वत मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। यह आरोप सरपंचों ने लगाया है। जिला पंचायत की अध्यक्ष पिंकी वानखड़े के पति आरोपों के घेरे में हैं।
खंडवा। यहां जिला पंचायत में रिश्वत मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। यह आरोप सरपंचों ने लगाया है। जिला पंचायत की अध्यक्ष पिंकी वानखड़े के पति आरोपों के घेरे में हैं। आरोप है कि अध्यक्ष पति पंचायतों में खामियां निकालने के नाम पर रिश्वत की मांग करते हैं। इसके साथ ही पैसे नहीं देने पर बदनाम करने व शिकायत दर्ज कराने की धमकी भी देते हैं। इस मामले में सरपंचों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है।
गांव-गांव जाकर करते हैं जांच, कमी का बनाते हैं दबाव
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अध्यक्ष पति गांव-गांव जाकर पंचायतों के कार्यों की जांच करते हैं और योजनाओं में कमी बताकर दबाव बनाते हैं। आरोप है कि तय राशि नहीं देने पर सोशल मीडिया व प्रशासनिक स्तर पर बदनामी करने की चेतावनी दी जाती है। इधर, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखड़े पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से अधिकारियों और पंचायतों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती रही हैं। अब सरपंचों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद मामला और तूल पकड़ता नजर आ रहा है।
प्रशासनिक स्तर जांच की संभावना
फिलहाल शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/technology-alone-cant-guarantee-survival-in-high-speed-crashes/105793
कार के एयरबैग खुले, फिर भी नहीं बची जान