प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

वोटरों के सुनवाई केंद्रों में बीएलए को मौजूद...

वोटरों के सुनवाई केंद्रों में बीएलए को मौजूद रहने देने के मुद्दे पर चुनाव अयोग और टीएमसी आमने-सामने

मंत्री शशि पांजा और सांसद पार्थ भौमिक के साझा नेतृत्व में TMC के प्रतिनिधिमंडल ने उप चुनाव भारती से मुलाकात कर SIR के तहत वोटरों की सुनवाई के केंद्रों में BLA को मौजूद रहने देने की मांग की है।

वोटरों के सुनवाई केंद्रों में बीएलए को मौजूद रहने देने के मुद्दे पर चुनाव अयोग और टीएमसी आमने-सामने

EC-TMC at loggerheads over allowing BLAs to be present at voter hearing centres |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा और सांसद पार्थ भौमिक के साझा नेतृत्व में टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल ने उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती से मुलाकात कर एसआइआर के तहत वोटरों की सुनवाई के केंद्रों में बीएलए को मौजूद रहने देने की मांग की। पिछले तीन दिन से टीएमसी के विधायक और पदाधिकारी विभिन्न सुनवाई केंद्रों में इसी मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं और इससे सुनवाई में बाधा भी उत्पन्न हुई। चुनाव आयोग ने इस मांग को मानने से पहले ही मना कर दिया है।

सुनवाई केंद्रों में BLA की उपस्थिति से आपत्ति है तो लिखित में दे चुनाव आयोग

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि सभी पार्टियों के बीएलए जब बीएलओ के साथ रह कर उन्हें एसआइआर के काम में सहायता दे सकते हैं, चुनाव में बूथों में रह सकते हैं, तो वोटरों की सुनवाई के दौरान वे क्यों नहीं मौजूद रह सकते हैं। इसमे चुनाव अधिकारियों को क्या समस्या हो सकती है। चुनाव आयोग को सुनवाई केंद्रों में बीएलए को मौजूद रहने पर आपत्ति है तो वह यह लिखित दे दे।

चुनाव आयोग ने 27 दिसंर से शुरू की है वोटरों की सुनवाई

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपनी पार्टी के राज्यभर के नेताओं-कार्यकर्ताओं को सुनवाई केंद्रों में मौजूद करने और वोटरों की मदद करने के लिए कहा था। चुनाव आयोग ने 27 दिसंर से वोटरों की सुनवाई शुरू की है। उसी तारीख को टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सुनवाई केंद्रों में मौजूद होने और वोटरों की मदद करने को कहा था। दूसरे दिन से टीएमसी के विधायक समेत तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुनवाई केंद्रों में बीएलए को मौजूद रहने देने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान चुनाव आयोग द्वारा तैनात पर्यवेक्षक पर भी हमले की घटना हुई।

राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमां भट्टाचार्य के नेतृत्व में टीएमसी का प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल से भी सुनवाई केंद्रों में बीएलए को मौजूद रहने देने की मांग को लेकर मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी को कहा कि टीएमसी वोटरों की सुनवाई का कोई विरोध नहीं करती बल्कि यह मांग करती है कि सुनवाई केंद्रों में बीएलए को मौजूद रहने दिया जाए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/nagaland-congress-slams-attacks-on-christian-community-during-christmas/103101

नागालैंड कांग्रेस ने की क्रिसमस के दौरान ईसाई समुदाय पर हुए हमलों की निंदा, भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Related to this topic: