प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

राजा राम मोहन राय को दलाल कहने वाले शिक्षा मंत्री

MP News : राजा राम मोहन राय को दलाल कहने वाले शिक्षा मंत्री पलटे, कहा - गलती से निकल गए गलत शब्द

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार अपने उस बयान से पलट गये, जिसमें उन्होंने समाज सुधारक राममोहन राय को अंग्रेजों का दलाल कहा था..

mp news  राजा राम मोहन राय को दलाल कहने वाले शिक्षा मंत्री पलटे कहा - गलती से निकल गए गलत शब्द

MP News : राजा राम मोहन राय को दलाल कहने वाले शिक्षा मंत्री पलटे, कहा - गलती से निकल गए गलत शब्द |

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार अपने उस बयान से पलट गये, जिसमें उन्होंने समाज सुधारक राममोहन राय को अंग्रेजों का दलाल कहा था। परमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, कल आगर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में उनके जीवन पर बोलते समय संदर्भों के क्रम में मुझसे गलती से राजा राममोहन राय के बारे में गलत शब्द निकल गये। इसके लिए मुझे अत्यंत दुख है और मैं प्रायश्चित करता हूं। 

राजा राम मोहन राय प्रसिद्ध समाज सुधारक थे और मैं व्यक्तिगत रूप से मैं उनका सम्मान करता हूं। त्रुटिवश यह बयान मेरे मुंह से निकल गया, जिसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। इस बीच मंत्री परमार के बयान को लेकर टीएमसी सांसद और तृणमूल कांग्रेस बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष रीताब्रत बनर्जी ने कहा कि यह भाजपा  की बांग्ला विरोध मानसिकता का प्रदर्शन है। मालूम हो कि परमार ने शनिवार को  आगर मालवा में बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती पर कार्यक्रम में राजा राम मोहन राय को अंग्रेजों का दलाल कहा था। इस बयान पर विवाद शुरु हो गया था। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/tribal-hostels-in-madhya-pradesh-will-be-renamed/97825

 

Madhya Pradesh : जबलपुर। मप्र में जनजातीय आश्रय शाला और छात्रावास का नाम बदल कर राजा कुंवर शाह, रघुनाथ शाह औऱ रानी दुर्गावती के नाम पर ऱखने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ जनवरी 2026 से पांच हजार छात्रावास अधीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिरसा मुंडा की 150वी जयंती पर यह घोषणा की है। यहां आयोजित कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल मोड में संबोधित किया। कहा, 2014 से पहले छह दशक तक जनजातीय समुदाय की किसी ने सुध नहीं ली थी। 


 

Related to this topic: