प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

10 दिनों तक लिफ्ट के डक्ट में फंसा रहा बुजुर्ग..

10 दिनों तक लिफ्ट के डक्ट में फंसा रहा बुजुर्ग का शव, दुर्गंध आने पर खुला राज

MP News : भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल की एक हाई-राइज सोसायटी से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।

10 दिनों तक लिफ्ट के डक्ट में फंसा रहा बुजुर्ग का शव दुर्गंध आने पर खुला राज

10 दिनों तक लिफ्ट के डक्ट में फंसा रहा बुजुर्ग का शव, दुर्गंध आने पर खुला राज |

MP News : भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल की एक हाई-राइज सोसायटी से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। चिनार ड्रीम सिटी कॉलोनी में रहने वाले 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद उनका शव करीब 10 दिनों तक लिफ्ट के डक्ट में पड़ा रहा। जब अपार्टमेंट में तेज बदबू फैलने लगी, तब इस दर्दनाक सच्चाई का खुलासा हुआ।

लापता माने जाने लगे बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार, होशंगाबाद रोड स्थित इस सोसायटी में रहने वाले बुजुर्ग तीसरी मंजिल से लिफ्ट का उपयोग कर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे लिफ्ट शाफ्ट (डक्ट) में गिर गए। हादसे के बाद किसी को भनक तक नहीं लगी और बुजुर्ग लापता माने जाते रहे।

लिफ्ट का डक्ट खुला तो मच गया हड़कंप

परिजनों और आसपास के लोगों ने कई दिनों तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। करीब 8 से 10 दिन बाद जब लिफ्ट के पास से लगातार दुर्गंध आने लगी, तो सोसायटी प्रबंधन ने जांच कराई। लिफ्ट का डक्ट खुलवाने पर अंदर बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि गिरने से ही बुजुर्ग की मौत हुई थी। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

भारी लापरवाही उजागर

यह घटना न सिर्फ सुरक्षा में भारी लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि इतने दिनों तक किसी को हादसे की जानकारी क्यों नहीं मिली

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-army-chief-said-any-kind-of-support-from-pakistan-will-be-given/104749


 

Related to this topic: