प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

झील के ढंडे पानी में बुजुर्ग को ढकेला

झील के ढंडे पानी में बुजुर्ग को ढकेला, सुबह गार्डों ने बचाई जान

शहर की लाखा बंजारा झील में एक बुजुर्ग के साथ अमानवीय घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति के धक्का देने से बुजुर्ग देर रात झील में गिर गए और कड़ाके की ठंड में पूरी रात पानी में खड़े रहे।

झील के ढंडे पानी में बुजुर्ग को ढकेला सुबह गार्डों ने बचाई जान

Elderly man pushed into cold lake water; guards rescue him this morning |

सागर। शहर की लाखा बंजारा झील में एक बुजुर्ग के साथ अमानवीय घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति के धक्का देने से बुजुर्ग देर रात झील में गिर गए और कड़ाके की ठंड में पूरी रात पानी में खड़े रहे और जान बचाने की कोशिश करते रहे। सुबह सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से उनकी जान बच सकी।

पूरी रात झील के एक पिलर को पकड़कर खड़ा रहा बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार, लाखा बंजारा झील के एलिवेटेड कॉरिडोर क्षेत्र में देर रात एक बुजुर्ग झील के किनारे मौजूद थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें अचानक धक्का दे दिया, जिससे वे सीधे झील के गहरे पानी में गिर गए। ठंड अधिक होने के कारण वे तैरकर बाहर नहीं आ सके और मजबूरी में झील के एक पिलर को पकड़कर खड़े रहे। रात भर तापमान गिरने और ठंडे पानी में खड़े रहने से बुजुर्ग की हालत बिगड़ती चली गई, लेकिन किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी। सुबह ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने झील में असामान्य गतिविधि देखी और पास जाकर जांच की, तब उन्हें बुजुर्ग पानी में फंसे हुए मिले।

नाव की मदद से बुजुर्ग को सुरक्षित निकाला गया बाहर

गार्डों ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और नाव की मदद से बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि लंबे समय तक ठंडे पानी में रहने के कारण बुजुर्ग को कमजोरी और ठंड से संबंधित परेशानियां हुई हैं, लेकिन समय रहते बचाव होने से उनकी जान बच गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बुजुर्ग को झील में किसने धक्का दिया। पुलिस का कहना है कि दोषी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

झील क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की उठी मांग

यह घटना शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है और झील क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग उठने लगी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा और रोशनी की बेहतर व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/a-6-month-old-infant-died-after-drinking-contaminated-water/103269

प्रदूषित पानी पीने से 6 माह के नवजात की मौत, 10 साल की मन्नतों के बाद हुआ था बेटा

Related to this topic: