बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे सर्दियों के लिए बंद किए जाएंगे। वहीं, ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर चंडीगढ़ से आ रही एक कार करीब 35 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी।
Prime News Network
2026-10-20 17:37:18
मुरैना में एक वयस्क मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रात करीब 12:30 बजे शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मगरमच्छ के आक्रामक होने से टीम को काफी सावधानी बरतनी पड़ी।
2026-10-19 16:30:23
भारत में बचाए गए सुमात्रा मूल के शिशु ओरंगुटान को भारत और इंडोनेशिया के संयुक्त प्रयासों से 19 अक्टूबर को स्वदेश लौटाया गया।
2026-10-19 14:56:06
भारतीय वायुसेना ने आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महत्वपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक पूरे किए। C-130J विमान के जरिए लेह से गंभीर रूप से बीमार 30 वर्षीय मरीज को एयरलिफ्ट कर पालम लाया गया।
2026-10-19 09:43:24
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इंद्रावती नदी की बाढ़ में फंसे 12 लोगों को भारतीय वायुसेना ने एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बचाया।
2026-10-18 16:23:40
अंबेडकरनगर के बिड़हर घाट पर नदी में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। पुलिस गोताखोरों और रेस्क्यू टीम की मदद से उसकी तलाश करा रही है।
2026-10-18 15:26:54
ग्रेटर नोएडा के कासना में 6 साल के बच्चे के अपहरण और बेचने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर हथियार, कार और नकदी जब्त की।
2026-10-17 19:54:11
जोधपुर में बोरवेल में गिरे 9 वर्षीय बच्चे को करीब 39 घंटे के बचाव अभियान के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्चा लगभग 610 फीट की गहराई पर फंसा था।
2026-10-17 13:12:28
बिहार के सुपौल में ऑर्केस्ट्रा ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी में 10 नाबालिग बच्चियों को मुक्त कराया गया और 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2026-10-16 13:32:18
इथियोपिया में 25 सितंबर 2026 को अगवा किए गए पंजाब के चार भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है। भारतीय दूतावास उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए प्रयास कर रहा है।
2026-10-15 20:37:46
जौनपुर में पत्नी ने साथ चलने से किया इनकार, तो पति ने मोबाइल टावर पर चढ़कर 2 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा किया।
2026-10-15 13:54:35
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार देर रात कृष्णा तिराहा के पास कपड़ों के तीन शोरूम में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।
2026-10-15 10:27:27
जौनपुर के भटेवरा गांव में तालाब की जलकुंभी में फंसे 75 वर्षीय बुजुर्ग को PRV कर्मियों ने बचाया। खराब रास्ते के कारण उन्हें करीब 2 किलोमीटर तक उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया।
2026-10-14 18:31:21
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को बिहार के वैशाली जिले में नाव पलटने की घटना में 13 बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस त्रासदी के बाद गंगा नदी में बचाव अभियान जारी है।
2026-10-14 09:22:24
जौनपुर की रामपुर थाना पुलिस ने स्कूल जाते समय हुए 10 वर्षीय मासूम के अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए मुंबई के तुर्वे सेक्टर-24 से अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया है।
2026-10-12 12:05:34
ओमान के सोहार लंगरगाह पर 11 अक्टूबर को निकारागुआ के ध्वज वाले टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर ड्रोन हमला हुआ। जहाज पर सवार 11 भारतीय नाविकों में से 9 को सुरक्षित बचा लिया गया।
2026-10-12 11:24:54
मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली-हापुड़ हाईवे पर बने फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां खड़े अशोक लेलैंड पिकअप वाहन में पीछे से एक अल्ट्रा मैजिक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
2026-10-12 10:05:35
अरब सागर में एक तेल टैंकर में आग लगने के बाद यूएई नेशनल गार्ड के तटरक्षक बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 एशियाई नागरिकों की जान बचा ली।
2026-10-11 11:47:20
दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला आवासीय इमारत के गिरने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2026-10-08 13:05:44
पूर्वी चंपारण में नाबालिग को कथित तौर पर 70 हजार रुपये में खरीदकर यूपी ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
2026-10-07 12:03:10