कोलकाता। चुनाव आयोग ने उत्तर चौबीस परगना के बसीरहाट में पुलिस के एसआई और कंस्टेबल पर हुए हमले की घटना...
चुनाव आयोग ने पुलिस प्रशासन को कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर बल प्रयोग करने को कहा |
कोलकाता। चुनाव आयोग ने उत्तर चौबीस परगना के बसीरहाट में पुलिस के एसआई और कंस्टेबल पर हुए हमले की घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य के सभी एसपी और पुलिस कमिश्नरों को को निर्देश दिया है कि जब भी इस तरह की स्थिति पैदा हो तो वे हमलावरों से निपटने व उनको काबू करने के लिए बल प्रयोग करने और मौके पर केद्रीय बल का प्रयोग करें। चुनाव आयोग ने पुलिस अधिकारियों से बसीरहाट की घटना की पूरी रिपोर्ट देने को कहा है।
बसीरहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार के तहत जुलूस निकाला। उनका जुलूस जिस सड़क से जा रहा था, उसी सड़क पर आगे टीएमसी कार्यकर्ताओं ने धरना देना शुरू किया था। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका ताकि दोनों पर्टियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा नहीं हो। पुलिस के रोकने पर कुछ लोग उत्तेजित हो गए और उन्होंने पुलिस के जवानों पर हमला कर दिया। एसआई और कई कंस्टेबल घायल हो गए। उसके बाद भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष हो गया।
घटना सूचना मिलने पर बसीरहाट थाने से और पुलिस व केंद्रीय बल आया। पुलिस ने हमला करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। चुनाव आयोग ने राज्य के सभी एसपी और पुलिस कमिश्नरों को विधानसभा चुनाव के अनुकूल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय बल का सही-सही उपयोग करने कहा है। राज्य के विभिन्न जिलों व जिलों के विभिन्न इलाकें में अब तक केंद्रीय बल की 480 कंपनी तैनात कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/scorpio-crash-kills-5-from-same-family/152147