प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चुनाव आयोग ने बूथों पर...

चुनाव आयोग ने बूथों पर व्यवस्था के लिए निर्देश किए जारी

कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में बूथों पर चुस्तदुरुस्त व्यवस्था के लिए कई...

चुनाव आयोग ने बूथों पर व्यवस्था के लिए निर्देश किए जारी

चुनाव आयोग ने बूथों पर व्यवस्था के लिए निर्देश किए जारी |

कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में बूथों पर चुस्तदुरुस्त व्यवस्था के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए हैं। बूथों के चारों तरफ 100 मीटर तक घेरा बनाया जाएगा। उसमें केवल वोटर ही प्रवेश कर सकेंगे। बीएलओ द्वारा वोटर होने के लिए तय स्लीप ही मान्य होगा। बीएलओ ही वोटर की पहचान करेंगे। 

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने राज्य के थानों के ओसी और आईसी के साथ वर्चुअल बैठक की। उनका स्पष्ट निर्देश है कि वोट के दिन हिंसा या कोई वारदात होते ही पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचना और कार्रवाई करना होगा। उसमें कोताही होने पर थाने के अधिकारी ही जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी। 

बूथ पर या तमाम रास्तों, सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी चालू रखा जाएगा और मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में उसे सीधे देखा जा सकेगा जिससे कोई गड़बड़ी होने पर मौके पर उसके मद्देनजर कदम उठाया जा सके।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/plot-to-weaken-democracy-defeated-priyanka-gandhi/175385

Related to this topic: