प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

चुनाव आयोग ने विशेष पर्यवेक्षक पर हुए हमले की..

चुनाव आयोग ने विशेष पर्यवेक्षक पर हुए हमले की डीजी से मांगी रिपोर्ट

Election Commission : चुनाव आयोग ने राज्य के डीजी राजीव कुमार से विशेष पर्यवेक्षक सी गुरुगन पर हुए हमले की रिपोर्ट मांगी है।

चुनाव आयोग ने विशेष पर्यवेक्षक पर हुए हमले की डीजी से मांगी रिपोर्ट

चुनाव आयोग ने विशेष पर्यवेक्षक पर हुए हमले की डीजी से मांगी रिपोर्ट |

Election Commission : चुनाव आयोग ने राज्य के डीजी राजीव कुमार से विशेष पर्यवेक्षक सी गुरुगन पर हुए हमले की रिपोर्ट मांगी है। डीजी को 6 जनवरी को अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप देना है। दक्षिण चौबीस परगना जिले के मगराहाट में विशेष पर्यवेक्षक सी गुरुगन पर उस समय कुछ लोगों में हमला किया था जब वे वोटरों की सुनवाई के केंद्रों में चल रही सुनवाई कार्य का निरीक्षण कर लौट रहे थे। उन्होने चुनाव आयोग को अपने साथ होने वाली घटना के बारे में लिखा था। 

सूत्रों के मुताबिक, विशेष पर्यवेक्षक सी गुरुगन ने चुनाव आयोग से यह शिकायत की थी कि जब वे सुनवाई केंद्रों का निरीक्षण करने जा रहे थे तो उनकी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। हमलावरों मे उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और उन्हें वापस जाने की धमकी दी।

सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग ने डीजी से जानना चाहा है कि विशेष पर्यवेक्षकों की सुरक्षा के लिए क्या व्यवस्था की गई है। चुनाव आयोग ने कोलकाता के सभी थानों को भी यह कहा है कि वे कानून व्यवस्था के लिए की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी दें।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/maulana-madani-spoke-about-the-violence-against-hindus-in-bangladesh/103105

Related to this topic: