प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वन विभाग ने तीन हाथीदंत किए बरामद

बलरामपुर में हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर में वन विभाग और WCCB की संयुक्त कार्रवाई में हाथी दांत तस्करी गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन गजदंत बरामद किए गए हैं।

बलरामपुर में हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ तीन आरोपी गिरफ्तार

Elephant Tusk Smuggling Gang Busted in Balrampur, Three Arrested With Ivory Seized |

बलरामपुर (छतीसगढ़)। जिले में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन नग हाथी दांत (गजदंत) बरामद किए गए हैं। वन विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वन अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान

वनपरिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, छत्तीसगढ़ के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में वन अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 3 अगस्त 2026 को वन विभाग को सूचना मिली कि रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम आमगांव धंधशाला में अवैध रूप से हाथी दांत की खरीद-बिक्री की जा रही है।

 योजनाबद्ध तरीके से बताए गए स्थान पर दबिश

सूचना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग एवं वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से बताए गए स्थान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक मकान से तीन नग हाथी दांत बरामद किए गए। मौके पर मौजूद तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के पलामू जिले के नवाबाजार थाना क्षेत्र निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा, रामानुजगंज निवासी अर्जुन कुमार गुप्ता तथा सोनेंद्र कुमार एक्का शामिल हैं। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 9, 39, 48(क), 50, 51 एवं 52 तथा भारतीय जंगली हाथी अनुसूची-1 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की है।

पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी पुलिस

कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रामानुजगंज की अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वन विभाग अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटा है।

यह भी पढ़ेंः जौनपुर में पुलिस चौकी के पास नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच शुरू

Related to this topic: