प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU का छापा

मोतिहारी में भाजपा नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का आरोप

मोतिहारी और केसरिया में EOU ने भाजपा नेता रिंकू पाठक के कई ठिकानों पर छापेमारी की। उन पर पत्नी के साथ करीब 3.56 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

मोतिहारी में भाजपा नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर eou की छापेमारी आय से अधिक संपत्ति का आरोप

EOU Raids BJP Leader Rinku Pathak's Premises in Motihari |

मोतिहारी (बिहार)। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने भाजपा नेता और केसरिया नगर पंचायत के वार्ड-7 के पार्षद रजनीश कुमार पाठक उर्फ रिंकू पाठक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह से EOU की टीम रिंकू पाठक के घर, गैस एजेंसी सहित मोतिहारी और केसरिया स्थित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पूर्व मुख्य पार्षद रिंकू पाठक और पत्नी पर 3.56 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप

रिंकू पाठक केसरिया नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद रह चुके हैं और वर्तमान में उनकी पत्नी किरण देवी वहां की मुख्य पार्षद (चेयरमैन) हैं। EOU से मिली जानकारी के अनुसार, रिंकू पाठक और उनकी पत्नी के खिलाफ आय के वैध स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित करने के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं।जांच एजेंसी के अनुसार, दंपती पर करीब 3 करोड़ 56 लाख 65 हजार 118 रुपये की आय से अधिक संपत्ति बनाने का आरोप है। यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से लगभग 124.81 प्रतिशत अधिक पाई गई है।

10 वर्षों में संपत्ति और कारोबार में बढ़ोतरी की शिकायत पर शुरू हुई जांच

सूत्रों के मुताबिक, आर्थिक अपराध इकाई को पिछले 10 वर्षों के दौरान रिंकू पाठक द्वारा बड़े पैमाने पर संपत्ति और कारोबार में हुए अप्रत्याशित इजाफे की शिकायत मिली थी। इसके बाद EOU ने गोपनीय तरीके से जांच शुरू की। जांच में मोतिहारी, केसरिया और आसपास के क्षेत्रों में कई चल-अचल संपत्तियों का खुलासा हुआ।

मकान, गैस एजेंसी और बैंक खातों के दस्तावेज खंगाल रही EOU की टीम

फिलहाल जांच टीम मकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और गैस एजेंसी से संपत्ति व बैंक खातों से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है। आर्थिक अपराध इकाई का कहना है कि तलाशी अभियान पूरा होने के बाद ही बरामद नकदी, जेवरात और जमीन-जायदाद से जुड़े कागजातों का आधिकारिक ब्योरा साझा किया जाएगा। इस कार्रवाई से स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। 

यह भी पढ़े:   अंबेडकर नगर में तेज रफ्तार ट्रक ने विक्रम ऑटो में मारी टक्कर, चालक फरार

Related to this topic: