Bihar Election : अमित शाह ने कहा कि आपने 20 वर्षों में विकास का कोई काम किया है तो सिवानवालों को बताइये. विकास नहीं किया मगर आपने चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब स्कैम, रेलवे होटल घोटाला, बीपीएससी भर्ती..
सौ शहाबुद्दीन भी आ जाएं तो भी किसी का बाल भी बांका नहीं हो सकेगा, जंगलराज की समाप्ति नीतीश कुमार की देन : अमित शाह |
Bihar Election : अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि आपने 20 वर्षों में विकास का कोई काम किया है तो सिवानवालों को बताइये. विकास नहीं किया मगर आपने चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब स्कैम, रेलवे होटल घोटाला, बीपीएससी भर्ती में घोटाला किया और आय से अधिक संपत्ति के केस में भी फंसे. वे सिवान में जनसभा में को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि असली दिवाली 14 नवंबर को मनाया जाएगा जब लालू के बेटे का सुपड़ा साफ हो जाएगा. ओसाम को नहीं जितने देगें. शहाबुद्दीन के विचाराधारा को नहीं आने देगें.
अमित शाह ने कहा कि बिहार में प्रत्याशियों के नामांकन के बाद सबसे पहले मैं सिवान की जनता से संवाद करने आया हूं. 20-20 सालों तक लालू यादव और राबड़ी देवी के जंगलराज में शहाबुद्दीन का खौफ, अत्याचार, हत्याएं ये सब सिवान ने सहा है. सिवान की भूमि लहूलुहान हो गई, मगर सिवानवासियों ने झुकने का नाम नहीं लिया. लालू-राबड़ी के जंगलराज को समाप्त कर दिया.
'मैं सिवान वालों से कहने आया हूं कि..'
उन्होंने कहा कि शहाबुद्दीन के बेटे को रघुनाथपुर से फिर से लालू यादव ने टिकट दिया है. मैं सिवान वालों से कहने आया हूं कि अब मोदी जी और नीतीश कुमार जी का राज है, सौ शहाबुद्दीन भी आ जाएं तो भी किसी का बाल भी बांका नहीं हो सकेगा. जंगलराज की समाप्ति नीतीश कुमार जी की देन है. सीएम नीतीश कुमार ने पूरे बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया और उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा कहते हैं कि घुसपैठियों को बिहार में रहने दो. सिवानवालों मुझे बताइए, घुसपैठियों को बिहार से निकालना चाहिए या नहीं निकालना चाहिए? मतदाता सूची में घुसपैठिए होने चाहिए क्या? फिर से एक बार NDA सरकार बना दीजिए, एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर देश से बाहर करने का काम हमारी सरकार करेगी.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/pm-modi-targeted-the-latka-dal-vatra-dal-jhatak-dal-mahagathbandhan/95214