प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी में पूर्व अधिकारी गिरफ्तार

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार, आज कोर्ट में होंगे पेश

बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की नकदी चोरी के कथित मामले में एसआईटी ने पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामला पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार आज कोर्ट में होंगे पेश

Temple Donation Theft Probe Intensifies |

बद्रीनाथ: बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की नकदी चोरी के कथित मामले में एसआईटी ने पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

चार घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

एसआईटी ने बद्रीनाथ में करीब चार घंटे तक लंबी पूछताछ के बाद शुक्रवार दोपहर 2:59 बजे राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को 22, 25 और 29 जून को कथित तौर पर गड़ना (चढ़ावा) कक्ष से नकदी निकालते हुए देखा गया है।

आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

एसआईटी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़े: शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

Related to this topic: