प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

रोबोटिक सर्जरी का विस्तार..

रोबोटिक सर्जरी का विस्तार, एम्स भोपाल में गामा नाइफ, पीईटी स्कैन सेवाएं शुरू होंगी

MP News : भोपाल। एम्स भोपाल वर्ष 2026 में बड़े पैमाने पर अपने स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार करने जा रहा है।

रोबोटिक सर्जरी का विस्तार एम्स भोपाल में गामा नाइफ पीईटी स्कैन सेवाएं शुरू होंगी

रोबोटिक सर्जरी का विस्तार, एम्स भोपाल में गामा नाइफ |

MP News : भोपाल। एम्स भोपाल वर्ष 2026 में बड़े पैमाने पर अपने स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार करने जा रहा है, जिससे मरीजों को राज्य के भीतर ही उन्नत इलाज की सुविधाएं मिल सकेंगी। एम्स प्रबंधन के अनुसार, 2026 में फोकस उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाओं को मजबूत करने और क्रिटिकल केयर क्षमता बढ़ाने पर रहेगा। इस विस्तार के बाद कैंसर, ट्यूमर और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नई मशीनें लगेंगी

एम्स भोपाल में 2026 में गामा नाइफ और पीईटी स्कैन जैसी अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी। गामा नाइफ तकनीक सर्जरी के बिना सटीक रेडिएशन के जरिए ब्रेन ट्यूमर और जटिल न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के इलाज में मदद करेगी। पीईटी स्कैन सुविधा से कैंसर का तेजी और अधिक सटीक निदान संभव होगा, जिससे इलाज समय पर शुरू किया जा सकेगा।

संस्थान अंग प्रत्यारोपण सेवाओं को भी मजबूत करने की योजना बना रहा है। इस वर्ष प्रत्यारोपण के लिए एक अलग ऑपरेशन थिएटर शुरू किया जाएगा। इससे हृदय, यकृत और किडनी प्रत्यारोपण एक ही परिसर में, सुरक्षित और संक्रमण-मुक्त वातावरण में किए जा सकेंगे तथा मरीजों का प्रतीक्षा समय भी कम होगा। गंभीर मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कैंसर ब्लॉक के पास एक नया चार मंजिला आधुनिक आईसीयू भवन भी बनाया जाएगा।

रोबोटिक सर्जरी सेवाओं का विस्तार

एम्स भोपाल में रोबोटिक सर्जरी सेवाओं का भी विस्तार किया जाएगा और डॉक्टरों के प्रशिक्षण के लिए एक रोबोटिक ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा।

3 हृदय व 17 किडनी प्रत्यारोपण

एम्स भोपाल पहले ही ट्रांसप्लांट सर्जरी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुका है। जनवरी 2025 में यहां मध्य प्रदेश का पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण किया गया था। अब तक संस्थान में 3 हृदय प्रत्यारोपण और 17 किडनी प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं।

एम्स भोपाल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. केतन मेहरा ने बताया कि संस्थान का लक्ष्य किफायती लागत पर विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नई सुविधाओं से राज्य के भीतर ही सबसे जटिल बीमारियों का इलाज संभव हो सकेगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-yogi-said-on-gramg-law-milestone-in-the-field-of-rural-development-in-india/103801
 

Related to this topic: