टीएमसी से निष्कासित विधायक और बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करने वाले विवादास्पद नेता हुमायूं कबीर ने कोलकाता में गीता पाठ के मद्देनजर ऐलान किया कि वे मुर्शिदाबाद में कुरान पाठ कराएंगे।
कोलकाता। टीएमसी से निष्कासित विधायक और बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करने वाले विवादास्पद नेता हुमायूं कबीर ने कोलकाता में "गीता पाठ" के मद्देनजर ऐलान किया कि वे मुर्शिदाबाद में "कुरान पाठ" कराएंगे जिसमें एक लाख से अधिक मुस्लिम हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोगों को अपने अपने धर्म के अनुसार कार्यक्रम करने का अधिकार है। उन्हें गीता पाठ के प्रति सम्मान है।
धर्म की राजनीति करने से किया इनकार
हुमायूं ने धर्म की राजनीति करने से इनकार किया और कहा कि राजनीति और धर्म दोनों अलग-अलग है। उनकी बढ़ती ताकत को देख कर उनके विरोधी उन पर धर्म की राजनीति करने का बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने टीएमसी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे क्या कर रही है, खुद इस पर सोचें। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने उनकी उपेक्षा की है। उन्होंने पार्टी विरोधी कोई भी काम करने से इंकार किया और राज्य के शहरी विकास मंत्री व कोलकाता नगर निगम के चेयरमैन फिरहाद हकीम के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि फिरहाद हकीम अगले विधानसभा चुनाव में यह समझ जाएंगे कि कौन मुस्लिम नेता है।
विधानसभा चुनाव साथ लड़ने के लिए ओवैसी से बातचीत
सूत्रों के अनुसार हुमायूं कबीर एआइएमआइएम के प्रमुख ओवैसी से 2026 में विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने के बार में बातचीत कर रहे हैं। हुमायूं कबीर पहले ही 22 दिसंबर को अपनी नई पार्टी का गठन करने और 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।
हुमायूं कबीर का कहना है कि वे भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वे 17 दिसंबर को विधायक पद से इस्तीफा देने वाले हैं। लेकिन भरतपुर के लोगों का कहना है कि उन्होंने उन्हें वोट देकर जिताया है। उन्हें इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है। वे भरतपुर की जनता के प्रतिनिधि हैं और आगे भी प्रतिनिधि रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि वे विधायक पद से इस्तीफा नहीं भी दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/dtc-bus-driver-thrashed-to-death-in-aman-vihar-1-arrested/100329
अमन विहार में DTC बस ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार