प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

समस्तीपुर में मिठाई दुकानों और होटल पर छापेमारी

समस्तीपुर में मिठाई दुकानों और होटल पर छापेमारी, ग्रैंड रॉयल होटल में मिली एक्सपायरी खाद्य सामग्री

समस्तीपुर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान चार मिठाई दुकानों राजस्थान स्वीट्स, कोजी स्वीट्स, विजय स्वीट्स और गंगाराम स्वीट्स से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

समस्तीपुर में मिठाई दुकानों और होटल पर छापेमारी ग्रैंड रॉयल होटल में मिली एक्सपायरी खाद्य सामग्री

समस्तीपुर में मिठाई दुकानों और होटल पर छापेमारी |

समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले सदर SDO राकेश कुमार के निर्देश पर शहर में खाद्य सुरक्षा और आपूर्ति से संबंधित मामलों को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने 4 मिठाई दुकानों और एक होटल का निरीक्षण किया। जांच के क्रम में चारों मिठाई दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रह किए गए। वहीं दुधपुरा स्थित द ग्रैंड रॉयल होटल में कई तरह की एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने का मामला सामने आया।

मिठाई दुकानों से लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल

बताया गया कि इन सामग्रियों की एक्सपायरी डेट खत्म हो चुकी थी, इसके बावजूद इनका इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच टीम में खाद्य निरीक्षक आरएस वेंकटरमण शर्मा, अपर जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार और MO कुमार शुभम शामिल थे। टीम ने राजस्थान स्वीट्स, कोजी स्वीट्स, विजय स्वीट्स और गंगाराम स्वीट्स का निरीक्षण किया। इन चारों दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। जांच के दौरान किसी भी दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिला। सभी दुकानों में पीएनजी पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति की व्यवस्था पाई गई। इसके बाद टीम ने दुधपुरा स्थित द ग्रैंड रॉयल होटल का निरीक्षण किया।

होटल में मिली एक्सपायरी खाद्य सामग्री

यहां जांच के दौरान कई खाद्य सामग्रियां एक्सपायरी अवधि की मिलीं। इनमें मसाले, सॉस, टोमैटो केचप, पप्रिका सॉस, ग्रीन चिली सॉस, मस्टर्ड सॉस, किसन जैम, नूडल्स, कोको पाउडर, मॉकटेल सिरप और मोजरेला चीज शामिल हैं। जांच में इन सामग्रियों की उपयोग अवधि समाप्त होने के बावजूद इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई। इस संबंध में सदर एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा के लिहाज से एक्सपायरी सामग्री का इस्तेमाल गंभीर लापरवाही माना जाता है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका रहती है। विशेष जांच अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और नियमों के पालन की स्थिति का जायजा लेना था। एसडीओ ने बताया कि द ग्रैंड रॉयल होटल में मिले एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को नष्ट किया गया है। 

ये भी पढ़ें- इज़राइल को अमेरिकी मदद बंद करने के ट्रंप के फैसले पर बवाल, नेतन्याहू विपक्ष के निशाने पर
 

Related to this topic: