नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश नरसिंहपुर सेक्शन में एक चलती ट्रेन में तब अफरा-तफरी मच गई, जब एक गर्भवती महिला को...
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश नरसिंहपुर सेक्शन में एक चलती ट्रेन में तब अफरा-तफरी मच गई, जब एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) शुरू हो गया। यह घटना 25 मार्च को ट्रेन नंबर 22177 महानगरी एक्सप्रेस में हुई। वहां करीब 30 वर्षीय महिला ट्रेन में सफर कर रही थी।
यात्रा में बिगड़ी तबियत, तेज दर्द
बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे तेज दर्द शुरू हो गया। स्थिति गंभीर होते देख यात्रियों और रेलवे स्टाफ में हड़कंप मच गया।
रेलवे के डॉक्टर ने संभाला मोर्चा, दिया प्राथमिक उपचार
ट्रेन के नरसिंहपुर स्टेशन पहुंचने पर रेलवे के डॉक्टर ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। डॉक्टर ने उसकी हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती होने की सलाह भी दी, लेकिन महिला ने यह सलाह ठुकरा दी और आगे की यात्रा जारी रखने का फैसला किया। इस घटना ने ट्रेन में मौजूद यात्रियों को चिंता में डाल दिया, हालांकि समय रहते प्राथमिक चिकित्सा मिलने से स्थिति स्थिर हो गई।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/central-forces-threaten-west-bengal-ahead-of-assembly-election-dates/144985