प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

NHM के फर्जी डिप्टी डायरेक्टर बनकर ठगी

फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

NHM का फर्जी डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी सागर से गिरफ्तार कर Honda City जब्त की गई।

फर्जी nhm डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 260 लाख की ठगी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fake NHM Deputy Director Dupes Woman of Rs 2.60 Lakh, Arrested |

शाजापुर (मध्य प्रदेश)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में फर्जी डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2,60,000 की ठगी करने वाले गिरोह का शुजालपुर मंडी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सागर से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से ठगी के पैसों से खरीदी गई करीब 7 लाख कीमत की होंडा सिटी कार भी ज़ब्त की गई है।

कॉल कर इंदौर ट्रांसफर का दिया झांसा

पंचवटी परिसर निवासी फरियादिया हेमा मालवीय ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 6 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाले ने खुद को भोपाल NHM का डिप्टी डायरेक्टर ‘मनोज सरयाम’ बताया। उसने फरियादिया और उनकी सहेली श्रेष्ठा अधिकारी का ट्रांसफर इंदौर कराने का झांसा देकर कुल 2,60,000 रुपये ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने के बाद शिकायत पर थाना शुजालपुर मंडी में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

साइबर ट्रैकिंग से 88,408 रुपये वापस कराए

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय और SDOP निमेश देशमुख के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने साइबर ट्रैकिंग के जरिए ठगी गई राशि में से 88,408 रुपये तत्काल बैंक से संपर्क कर होल्ड कराए। इसके बाद यह राशि फरियादिया के खाते में वापस ट्रांसफर कराई गई।

महेंद्र तिवारी से पूछताछ के बाद सागर पहुंची पुलिस

इसके बाद आरोपी महेंद्र तिवारी, उम्र 38 वर्ष, निवासी अनूपपुर को न्यायालय से पीआरओ पर लेकर पूछताछ की गई। आरोपी से मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम सागर रवाना हुई। वहां पुलिस ने मुख्य आरोपी नयनदीप बंसल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मुहली बमौरा, जिला सागर को गिरफ्तार कर लिया।

भाई और साथी के साथ मिलकर वारदात का पुलिस का दावा

पूछताछ में आरोपी नयनदीप ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपने बड़े भाई दीपक बंसल और महेंद्र तिवारी के साथ मिलकर फर्जी अधिकारी बनकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी नयनदीप के पास से Honda City कार जब्त की है। यह कार ठगी के पैसों से खरीदे जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।

फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय शुजालपुर में पेश किया जा रहा है। वहीं, प्रकरण के एक अन्य फरार आरोपी दीपक बंसल की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़ें:   भगवान परशुराम की प्रतिमा खंडित होने से ब्राह्मण समाज में आक्रोश, मौके पर पहुंची पुलिस

Related to this topic: