प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला

शिवपुरी में कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला, 3 लोग घायल

शिवपुरी में कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे परिवार को रास्ते में रोककर मारपीट का आरोप है। पीड़ितों के मुताबिक रुपये देने से इनकार पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिसमें 3 लोग घायल हुए।

शिवपुरी में कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला 3 लोग घायल

Family Attacked While Returning From Kanwar Yatra in Shivpuri |

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। सिरसौद थाना क्षेत्र के कुशयारा गांव में कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे एक परिवार के साथ रास्ता रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपये की मांग की। जब परिवार ने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

आरोपियों ने किया कुल्हाड़ी से हमला

पीड़ित रिंकू परिहार के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी का वार सिर पर लगने से रिंकू घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से भी मारपीट की। इस घटना में रिंकू की मां और साले के भी घायल होने का आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि परिवार कांवड़ चढ़ाकर वापस अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह विवाद हुआ। अचानक हुए हमले से परिवार के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद घायल परिजन उपचार के लिए पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की।

SP से निष्पक्ष जांच कराने कि मांग

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद भी उन्हें आरोपियों से खतरा बना हुआ है। इसी को लेकर परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत प्रस्तुत की। उन्होंने SP से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में उनके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। अब पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। 

यह भी पढ़े:   जौनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, CEIR से 200 गुम मोबाइल बरामद 

Related to this topic: