प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शिवपुरी में पुरानी रंजिश को लेकर परिवार पर हमला

शिवपुरी में पुरानी रंजिश को लेकर परिवार पर फायरिंग, आगजनी और मारपीट का आरोप

शिवपुरी के ग्राम राजा की मुढ़ैरी में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार ने कुछ लोगों पर फायरिंग, आगजनी और महिलाओं से मारपीट के आरोप लगाए हैं। घटना में दो महिलाएं घायल हुईं, जिनमें एक की उंगली कट गई।

शिवपुरी में पुरानी रंजिश को लेकर परिवार पर फायरिंग आगजनी और मारपीट का आरोप

शिवपुरी में पुरानी रंजिश को लेकर परिवार पर हमला |

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम राजा की मुढ़ैरी में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर कथित हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने गांव के कुछ दबंगों पर दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने, घर की पाटौर में आग लगाकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बीच-बचाव करने आईं महिलाओं पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना में दो महिलाएं घायल हुई हैं, जिनमें से एक महिला की उंगली कटकर अलग हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

घटना के बाद से पीड़ित परिवार में भय और दहशत का माहौल है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज और परेशान परिवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। यहां पीड़ित सीताराम कुशवाह ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी पीड़ा बयां करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। पीड़ित सीताराम कुशवाह के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात ग्राम राजा की मुढ़ैरी में पुरानी रंजिश के चलते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके परिवार की दुकान पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग दहशत में आ गए।

घर में आगजनी और महिलाओं से मारपीट का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने केवल दुकान तक ही हमला सीमित नहीं रखा, बल्कि घर को भी निशाना बनाया। आरोपियों ने घर की पाटौर में आग लगा दी, जिससे परिवार की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। घटना के दौरान परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि हमलावरों की इस हरकत से उन्हें अपनी जान और संपत्ति दोनों का खतरा महसूस होने लगा है। पीड़ित परिवार के अनुसार, जब घर की महिलाएं विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि महिलाओं के साथ कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से मारपीट की गई। इस हमले में सीताराम कुशवाह की दो भाभियां घायल हो गईं। हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक महिला की उंगली तक कटकर अलग हो गई।  

ये भी पढ़ें- ट्रंप के बयान पर नॉर्वे ने ली चुटकी, टॉयलेट्स की तस्वीरें शेयर कर दिया जवाब
 

Related to this topic: