प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मंदसौर हत्या के बाद सड़क पर उतरे परिजन

मंदसौर हत्या के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव रखकर किया प्रदर्शन

मंदसौर में जमीन विवाद में हुई हत्या के बाद परिजनों ने शव गांधी चौराहे पर रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के कथित अतिक्रमण पर कार्रवाई और न्याय की मांग की।

मंदसौर हत्या के बाद सड़क पर उतरे परिजन शव रखकर किया प्रदर्शन

Family Protests with Body After Mandsaur Murder, Seeks Action |

मंदसौर (मध्य प्रदेश)। मंदसौर में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के बाद अब मृतक के परिजनों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने शव को गांधी चौराहे पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने प्रशासन और राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप लगाए और आरोपियों के कथित अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था।

गांधी चौराहे पर शव रखकर किया प्रदर्शन

इस संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई घटना के बाद अब मृतक के परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रशासन से न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। मृतक के परिजन शव लेकर मंदसौर के गांधी चौराहे पर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विवाद से जुड़े आरोपियों ने शासकीय भूमि पर कथित तौर पर अतिक्रमण कर रखा है। 

प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप

इस अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर परिजन लगातार राजस्व विभाग और प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि दलौदा तहसीलदार के समक्ष भी मामले को लेकर शिकायत की गई, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि राजस्व विभाग की ओर से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और उनकी शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। 

आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना

परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि प्रशासन समय रहते कथित अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करता, तो विवाद को बढ़ने से रोका जा सकता था, अब हत्या के बाद परिजन आरोपियों के कथित अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। गांधी चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों से चर्चा की और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने अपना धरना समाप्त कर दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

यह भी पढे़ं:   सुलतानपुर में अवैध असलहा तस्करी का खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार

Related to this topic: