प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सतना में नरवाई आग से किसान की मौत

सतना में नरवाई की आग बनी जानलेवा, चपेट में आये किसान की मौत

सतना। जिले में खेतों में जलाई जा रही 'नरवाई' का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। यह अब जानलेवा साबित हो रहा है। जैतवारा और ओबरा क्षेत्र में आग लगने की भीषण घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है।

सतना में नरवाई की आग बनी जानलेवा चपेट में आये किसान की मौत

#Disaster News |

सतना। जिले में खेतों में जलाई जा रही 'नरवाई' का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। यह अब जानलेवा साबित हो रहा है। जैतवारा और ओबरा क्षेत्र में आग लगने की भीषण घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। जैतवारा क्षेत्र में एक किसान की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। आग खेत से शुरू होकर तेजी से बेकाबू हो गई और खेत के बीचों-बीच बने मकान तक जा पहुंच गई। आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान पीड़ित व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे उसकी जान चली गई।

ओबरा में आग ने लिया विकराल रूप

​वहीं, ओबरा क्षेत्र में भी आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे एक घर जलकर पूरी तरह राख हो गया। लपटें इतनी तेज थीं कि यह देखते ही देखते कई गांवों तक फैल गईं, जिससे आसपास के निवासियों में भी दहशत का माहौल है।

​प्रशासन मौके पर पहुंची

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

​अकेली नहीं यह हृदय विदारक घटना

​यह हृदयविदारक घटना कोई अकेली घटना नहीं है। ठीक एक दिन पहले ही बरौंधा क्षेत्र में भी आग लगने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही ये घटनाएं यह स्पष्ट संकेत दे रही हैं कि प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने पर लगाई गई रोक के बावजूद, जमीनी स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। ​इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, ताकि किसानों और आम जनता की जान-माल की रक्षा की जा सके।

यह भी पढ़े: यूपी में निजी बिजनेस पार्क लीज पर

https://www.primenewsnetwork.in/state/private-business-parks-on-45-year-lease-in-up-with-subsidy-for-entrepreneurs/178468

Related to this topic: