प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

फतेहपुर में शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या

फतेहपुर में देशी शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या, 5 से 6 हजार रुपये गायब

फतेहपुर के दूरगई गांव में देशी शराब ठेके पर सो रहे सेल्समैन सतेंद्र सिंह की हत्या का मामला सामने आया है। ठेके के हिसाब में 5 से 6 हजार रुपये कम मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है।

फतेहपुर में देशी शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या 5 से 6 हजार रुपये गायब

Fatehpur Liquor Shop Salesman Murdered, ₹5,000–₹6,000 Missing |

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। जनपद के थाना बिंदकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम दूरगई में देशी शराब के ठेके पर सो रहे सेल्समैन सतेंद्र सिंह की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मारपीट के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, रात करीब 1:50 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन सतेंद्र सिंह के साथ मारपीट की गई है और ठेके की चाबी निकालकर अंदर रखे कुछ रुपये भी गायब कर दिए गए हैं। सूचना पर तत्काल पीआरवी मौके पर पहुंची, जहां सतेंद्र सिंह घायल अवस्था में मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मौके पर मिली खून लगी पेड़ की डाली

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सतेंद्र सिंह रात करीब 12:15 बजे ठेके के पास सोए थे। ठेके के नजदीक एक कैंटीन है और दोनों के बीच कुछ खाट बिछी हुई थीं, जहां वह सो रहे थे। घटनास्थल से कुछ दूरी पर तिरपाल के अंदर खून लगी पेड़ की एक डाली मिली है।

ठेके से 5-6 हजार रुपये गायब

पुलिस ने ठेके की बिक्री और हिसाब-किताब की जांच की। जानकारी के अनुसार, बीते दिन दोपहर करीब 2 बजे कलेक्शन करने आए व्यक्ति ने रुपये एकत्र किए थे। इसके बाद के हिसाब में देशी शराब के 90 पाउच की बिक्री दर्ज मिली। बिक्री के हिसाब के आधार पर ठेके से करीब 5 से 6 हजार रुपये कम पाए गए हैं।

एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। 

यह भी पढ़ें:   दो बच्चों की मौत के मामले में नया मोड़, बहू ने ससुर और वादी के नार्को टेस्ट की मांग की

Related to this topic: