प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हमलावरों ने गोली मारकर पिता - पुत्र की हत्या..

हमलावरों ने गोली मारकर पिता - पुत्र की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Haryana : सोनीपत के खरखौदा बाइपास के थाना कला चौक के पास स्कॉर्पियो सवाल बाइक सवारों ने पिता – पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी. हमला करने के बाद बाइक सवार भागने लगे...

हमलावरों ने गोली मारकर पिता - पुत्र की हत्या पुलिस जांच में जुटी

हमलावरों ने गोली मारकर पिता - पुत्र की हत्या, पुलिस जांच में जुटी |

Haryana : सोनीपत के खरखौदा बाइपास के थाना कला चौक के पास स्कॉर्पियो सवाल बाइक सवारों ने पिता – पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी. हमला करने के बाद बाइक सवार भागने लगे. उनकी स्कॉर्पियो टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद एक युवक की बाइक छीनकर फरार हो गए. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. फरार आरोपियों की तलाश जारी है. बताते दें कि जिन दो लोगों की हत्या हुई है. इसमें सोनीपत के गांव गोपालपुर निवासी, मोहित अपने पिता धर्मवीर शामिल है. दोनों खरखौदा की तरफ जा रहे थे.

सुबह बाइपास पर थाना कला चौक के पास पहुंचते ही हैं कि स्कॉपियो से तीन से चार युवक आए. दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी है कि मोहित पर पहले भी हमला हुआ है. उस समय भी उन्हें गोली लगी थी. वे बच गए थे. पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश का मामला लग रहा है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी. घटनास्थल से साक्ष्य मिले हैं. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/even-if-a-hundred-shahabuddins-come-not-even-a-hair-of-anyone-will-be-harmed/95219
 

Related to this topic: