प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गोंडा में महिला प्रिंसिपल से 21.30 लाख की ठगी

गोंडा में जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर महिला प्रिंसिपल से 21.30 लाख की ठगी

गोंडा के मालवीय नगर निवासी निजी स्कूल की प्रिंसिपल वीना श्रीवास्तव से साइबर ठगों ने जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर 21 लाख 30 हजार 600 रुपये ठग लिए।

गोंडा में जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर महिला प्रिंसिपल से 2130 लाख की ठगी

गोंडा में महिला प्रिंसिपल से 21.30 लाख की ठगी (File Photo) |

गोंडा: मालवीय नगर निवासी निजी स्कूल की प्रिंसिपल वीना श्रीवास्तव (40) साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठगों ने जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर गिरफ्तारी का डर दिखाया और उनसे 21 लाख 30 हजार 600 रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एफआईआर के मुताबिक, 9 अक्टूबर को महिला के मोबाइल पर व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई। कॉल करने वालों ने वित्तीय धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में नाम आने का दावा करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी होने की धमकी दी। 

जांच के नाम पर महिला से 21.30 लाख रुपये ठगे

आरोपियों ने RBI, SEBI और NIA के नाम से कथित फर्जी पत्र भेजकर महिला को भरोसे में लिया और जांच के नाम पर रकम सरकारी खाते में जमा करने को कहा। डर के कारण महिला ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से 14 लाख 300 रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा से 7 लाख 30 हजार 300 रुपये RTGS के जरिए बताए गए खातों में भेज दिए। इसके बाद आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। 10 अक्टूबर को दर्ज मामले की विवेचना साइबर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश यादव को सौंपी गई है। पुलिस ने पीड़िता से बैंक लेनदेन के साक्ष्य, व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग मांगी है। मामले की जांच जारी है। 

ये भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में आठ घरों को जेसीबी से गिराने के मामले में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
 

Related to this topic: