प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

इंदौर में विवाद के बाद महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर...

इंदौर में विवाद के बाद महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कार से कुचलकर हत्या

इंदौर। शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ लसूड़िया थाना क्षेत्र की 'सागर टाउनशिप' में

इंदौर में विवाद के बाद महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कार से कुचलकर हत्या

इंदौर में विवाद के बाद महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कार से कुचलकर हत्या |

इंदौर। शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ लसूड़िया थाना क्षेत्र की 'सागर टाउनशिप' में मामूली विवाद के बाद एक युवक ने अपनी कार से कॉलोनी के रहवासियों को कुचल दिया। इस हमले में शंपा पाठक पांडे नामक महिला की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

​इनफोसिस में काम करती थी मृतका

शंपा पाठक पांडे (35) इन्फोसिस (Infosys) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। वह अपने पति सौरभ और दो छोटे बच्चों के साथ इसी महीने 13 मार्च को सोसाइटी के फ्लैट में शिफ्ट हुई थीं। जानकारी के अनुसार, टाउनशिप में स्थित दो पेंटहाउस को कमर्शियल उपयोग (होटल या शॉर्ट-टर्म रेंटल) के लिए किराए पर देने को लेकर रहवासियों और पेंटहाउस मालिक के बीच विवाद चल रहा था। रहवासी बाहरी लोगों की आवाजाही का विरोध कर रहे थे।

​हमले की भयावहता

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मोहित चौधरी ने अपनी कार तेज रफ्तार में भीड़ की ओर दौड़ा दी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कार ने पहले कुछ लोगों को टक्कर मारी और फिर जानबूझकर शंपा को कुचल दिया, जिससे वह उछलकर दीवार से जा टकराईं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​पुलिस ने की कार्रवाई

घटना के समय आरोपी का पिता, कुलदीप चौधरी भी कार में मौजूद था। चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपी पक्ष ने "सबको निपटाने" की धमकी दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहित चौधरी और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/scorpio-crash-kills-5-from-same-family/152147

Related to this topic: