प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मप्र की राजधानी में रिटायर्ड जज और वकील बेटे पर...

मप्र की राजधानी में रिटायर्ड जज और वकील बेटे पर FIR, दहेज हत्या का मामला दर्ज

भोपाल। मप्र की राजधानी में ट्विशा सुसाइड केस ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में...

मप्र की राजधानी में रिटायर्ड जज और वकील बेटे पर fir दहेज हत्या का मामला दर्ज

मप्र की राजधानी में रिटायर्ड जज और वकील बेटे पर FIR, दहेज हत्या का मामला दर्ज |

भोपाल। मप्र की राजधानी में ट्विशा सुसाइड केस ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए ट्विशा की सास, रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह और उनके पति समर्थ सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मालूम हो कि समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं।

​गंभीर धारा में अपराध दर्ज

पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ हत्या (दहेज हत्या) और दहेज के लिए प्रताड़ित करने सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एसीपी रजनीश कश्यप कौल के अनुसार, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अब आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

​परिजनों ने किया प्रदर्शन

ट्विशा के परिजनों ने पुलिस पर शुरूआती ढिलाई का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था। वे रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की तस्वीर लेकर न्याय की मांग कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ट्विशा को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और उनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831

 

Related to this topic: