प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लखीमपुर में विवाद के दौरान फायरिंग, एक की मौत

लखीमपुर खीरी में युवती को साथ ले जाने के विवाद में फायरिंग, एक की मौत

पढ़ुवा थाना क्षेत्र के दुलही गांव में युवती को साथ ले जाने के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

लखीमपुर खीरी में युवती को साथ ले जाने के विवाद में फायरिंग एक की मौत

Firing during dispute in Lakhimpur; one dead |

लखीमपुर खीरी [उत्तर प्रदेश]: पढ़ुवा थाना क्षेत्र के दुलही गांव में युवती को साथ ले जाने के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

चार दिन पहले युवती को साथ ले जाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, चार दिन पहले इदरीश, कमलेश की बहन को अपने साथ ले गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह इदरीश ने कमलेश को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इदरीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल कमलेश का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: बारिश के बाद नहीं थमा जलभराव, चंदासी में सड़क पर उतरकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Related to this topic: