प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

भोपाल में भीषण सड़क दुर्घटना

भोपाल में भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, कई घायल

भोपाल के बाहरी इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना में पाचं लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

भोपाल में भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत कई घायल

Five died and several injured in a road accident in Bhopal |

भोपाल। भोपाल के बाहरी इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना में पाचं लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह दुर्घटना बुधवार देर रात बेरसिया पुलिस थाना क्षेत्र के विद्या विहार स्कूल के पास हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विदिशा जिले के सिरोंज के रहने वाले थे पिकअप सवार लोग

सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम, बेरसिया) आशुतोष शर्मा ने बताया कि, "बेरसिया के विद्या विहार स्कूल के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक पिकअप के बीच टक्कर हो गई जिसमें पिकअप में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, बेरसिया और एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पिकअप में सवार लोग विदिशा जिले के सिरोंज के रहने वाले थे और परिवार से जुड़े रीति-रिवाजों के लिए होशंगाबाद जा रहे थे। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली होशंगाबाद की तरफ से आ रही थी, और दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गईं।"

विधायक ने जताया शोक, मुआवजे के लिए सीएम से करेंगे बात

फिलहाल, सभी घायलों का इलाज चल रहा है। अधिकारी ने आगे कहा कि स्थिति के अनुसार और जानकारी साझा की जाएगी। इसी बीच, बेरसिया के विधायक विष्णु खत्री ने इस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि वह घटना में मारे गए लोगों के परिवार को आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात करेंगे। वहीं, उन्होंने दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच की बात भी कही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/auto-industry-has-seen-a-surge-due-to-the-reduction-in-gst/104956

जीएसटी में कटौती व कृषि आय में वृद्धि से ऑटो इंडस्ट्री में जबरदस्त उछाल

Related to this topic: