प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

549 बाढ़ चौकियां, 248 मेडिकल टीमें तैनात

यूपी में बाढ़ से 19 जिले प्रभावित, योगी सरकार ने तेज किया राहत-बचाव अभियान

उत्तर प्रदेश के 19 बाढ़ प्रभावित जिलों में योगी सरकार ने राहत और बचाव अभियान तेज करते हुए 549 बाढ़ चौकियां, 248 मेडिकल टीमें और 552 नाव-मोटरबोट तैनात की हैं।

यूपी में बाढ़ से 19 जिले प्रभावित योगी सरकार ने तेज किया राहत-बचाव अभियान

Flood Situation in 19 UP Districts, Yogi Government Intensifies Relief Operations |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश में बाढ़ की चुनौती के बीच योगी सरकार प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के काम में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। प्रभावित परिवारों तक भोजन, राहत सामग्री और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम भी जारी है। वहीं बाढ़ से अब तक किसी तरह की जनहानि व पशुहानि नहीं हुई है।

प्रभावित क्षेत्रों में 549 बाढ़ चौकियां स्थापित

उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक 19 जिले फिलहाल बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रभावित क्षेत्रों में 549 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं, जबकि राहत एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए 248 मेडिकल टीमें तैनात हैं। इसके अलावा प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित निकालने और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए 552 नाव एवं मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

भोजन और राहत सामग्री का वितरण तेज

बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने के लिए भोजन और राहत सामग्री का वितरण भी लगातार किया जा रहा है। सोमवार को 10,449 खाद्यान्न पैकेट और 6,368 लंच पैकेट वितरित किए गए। वहीं अब तक प्रदेश में 65,532 खाद्यान्न पैकेट और 3.08 लाख से अधिक लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। इससे बाढ़ की वजह से प्रभावित परिवारों को भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है।

स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सरकार का विशेष जोर

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मेडिकल टीमों को प्रभावित इलाकों में भेजकर लोगों को जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए सोमवार को 7,889 क्लोरीन टैबलेट और 3,302 ओआरएस वितरित किए गए। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम करने की कोशिश की जारी है।

पशुओं के लिए भी राहत व्यवस्था

सरकार व प्रशासन बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ-साथ उनके पशुधन का भी ध्यान रख रहा है। वर्तमान में 21,336 पशु प्रभावित हैं। पशुओं के लिए सोमवार को 20 क्विंटल भूसा वितरित किया गया। वहीं बाढ़ की शुरूआत से अब तक 4,279 क्विंटल भूसा वितरित किया जा चुका है। राहत अभियान के दौरान अब तक बाढ़ से जनहानि या पशुहानि की नहीं हुई है।

सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जा रहे प्रभावित

प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया है। मौजूदा स्थिति में 1,976 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं बाढ़ प्रभावितों के लिए 312 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 106 शिविर संचालित हैं। इन राहत शिविरों में फिलहाल 1,708 लोग रह रहे हैं। इस समय प्रशासन प्राथमिकता पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान, भोजन, चिकित्सा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

31 अगस्त को प्रभावित जिले

अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बाराबंकी, बदायूं, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, प्रयागराज, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी।

यह भी पढ़ेंः चित्रकूट में बाढ़ संकट टला, योगी सरकार के रेस्क्यू ऑपरेशन से 688 लोगों की बची जान

Related to this topic: