प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पनकी में धंसा फ्लैट का फर्श, KDA को नोटिस

पनकी में हिमालय भवन में फ्लैट का फर्श एक फीट धंसा, केडीए को भेजा नोटिस

पनकी के शताब्दीनगर स्थित केडीए की हिमालय भवन योजना में ग्राउंड फ्लोर के एक फ्लैट का फर्श अचानक करीब एक फीट नीचे धंस गया। घटना के समय फ्लैट में आवंटी की मां और पिता सो रहे थे।

पनकी में हिमालय भवन में फ्लैट का फर्श एक फीट धंसा केडीए को भेजा नोटिस

Floor of Flat Sinks in Panki, KDA Served Notice |

कानपुर: पनकी के शताब्दीनगर स्थित केडीए की हिमालय भवन योजना में ग्राउंड फ्लोर के एक फ्लैट का फर्श अचानक करीब एक फीट नीचे धंस गया। घटना के समय फ्लैट में आवंटी की मां और पिता सो रहे थे। आवंटी ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आईजीआरएस में शिकायत करने के साथ ही कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) को लीगल नोटिस भेजा है।

22.50 लाख रुपये में खरीदा था फ्लैट

हिमालय भवन के बी ब्लॉक निवासी वंशवीर गुप्ता ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में अपनी मां सुनीला गुप्ता के नाम 22.50 लाख रुपये में फ्लैट खरीदा था। 27 सितंबर की रात करीब दो बजे उनकी मां और पिता कमरे में सो रहे थे। अचानक बेड के चारों ओर की टाइल्स टूटने लगीं और फर्श करीब एक फीट नीचे धंस गया। वंशवीर का आरोप है कि फ्लैट के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। फर्श को तोड़वाकर दोबारा मरम्मत करानी पड़ रही है।

शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने का आरोप

आईजीआरएस पर कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने पर उन्होंने लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई, निर्माण की निष्पक्ष तकनीकी जांच और वित्तीय नुकसान का मुआवजा देने की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें: जौनपुर में दो बहनों के हंगामे का वीडियो वायरल, पुलिस से नोकझोंक के बाद मचा हड़कंप

Related to this topic: