प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

फैस्टिव सीजन में बनाया जा रहा नकली मावा

मीठे के शौकीनों सावधान, सेहत ना बिगाड़ दे मिठाई का स्वाद

खाद्य विभाग की टीम ने मुरादाबाद में नकली मावा बनाने वाले कारखाने पर छापेमारी की। इस दौरान पाए गए नकली मावे को तुरंत नष्ट कराया गया।

मीठे के शौकीनों सावधान सेहत ना बिगाड़ दे मिठाई का स्वाद

फैस्टिव सीजन में बनाया जा रहा नकली मावा |

मुरादाबाद: त्योहारों और बाजार में खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने मूंढापांडे क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए घर में संचालित किए जा रहे मावे के एक कारखाने पर छापा मारा।

सूचना के आधार पर की थी छापेमारी

खाद्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि मूंढापांडे क्षेत्र में एक घर के अंदर बड़े स्तर पर मावा तैयार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान घर के अंदर मावा तैयार किए जाने का काम चलता मिला। टीम ने मौके से भारी मात्रा में मावा बरामद किया।

मौके पर बरामद मावे को कराया गया नष्ट

खाद्य विभाग की टीम ने बरामद मावे की जांच की तो उसकी गुणवत्ता को लेकर संदेह सामने आया। इसके बाद टीम ने संदिग्ध मावे को अपने कब्जे में लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई शुरू की। मौके पर बरामद मावे को गड्ढा खुदवाकर दबवाकर नष्ट कराया गया, ताकि उसे दोबारा बाजार में खपाया न जा सके।

कारखाने में बनाए जा रहे मावे के लिए गए सैंपल

छापेमारी के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने कारखाने में तैयार किए जा रहे मावे के नमूने भी लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मावे में किस स्तर की मिलावट थी और खाद्य सुरक्षा मानकों का कितना उल्लंघन किया गया।

मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार की जाएगी सख्त कार्रवाई

खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर मौजूद खाद्य सामग्री और मावा तैयार करने की प्रक्रिया की भी जानकारी जुटाई। अधिकारियों का कहना है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य विभाग की टीम लगातार कर रही निगरानी

मावा और उससे तैयार होने वाली मिठाइयों की मांग को देखते हुए खाद्य विभाग की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है। विभाग की टीम लगातार ऐसे स्थानों पर निगरानी कर रही है, जहां बिना मानकों के खाद्य पदार्थ तैयार किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। फिलहाल लिए गए मावे के नमूनों को जांच के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- निकाय चुनाव से पहले यूथ कांग्रेस ने तेज की तैयारी, युवाओं को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी
 

Related to this topic: