प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, चार प्रतिष्ठानों से लिए नमूने

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है।

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी चार प्रतिष्ठानों से लिए नमूने

Food Safety Department Raids Ahead of Diwali, Samples Collected from Four Establishments |

पीलीभीत, उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। विभागीय टीम ने पीलीभीत और आसपास के क्षेत्रों में चार प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। कार्रवाई के बाद खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दीपावली के दौरान लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने और मिलावट पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने यह अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ और जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच की।

घी से लेकर कस्टर्ड पाउडर तक के नमूने लिए

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अनिल कुमार सिंह के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने चार प्रतिष्ठानों से घी, सरसों के तेल, ग्रीन ड्रेसिंग सॉस और कस्टर्ड पाउडर के नमूने एकत्र किए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। विभागीय अभियान के दौरान न्यूरिया के टांडा बिजैसी स्थित निक्की पिलानिया चौधरी के मैंगोवुड डेयरी फार्म से घी का नमूना लिया गया। गांव दियूनी केसरपुर स्थित कृष्णा जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा संचालित क्रिश्चियन आश्रम से सरसों के तेल का नमूना एकत्र किया गया। इसी तरह, गांव पिपरिया अगरु स्थित राजू किराना स्टोर से ग्रीन ड्रेसिंग सॉस और मझोला के टनकपुर रोड स्थित श्री श्याम एजेंसी से कस्टर्ड पाउडर का नमूना लिया गया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जांच में मिलावट पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(ANI)

ये भी पढ़ें: बहराइच से लौट रहे तीन कारोबारियों की सीतापुर में मौत, तालाब में डूबी कार से मिले शव

Related to this topic: