प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आईएएस एकेडमी की डायरेक्टर को..

आईएएस एकेडमी की डायरेक्टर को बंधक बनाकर ₹1.89 करोड़ लूटे

​भोपाल। सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी कराने वाली देश की प्रतिष्ठित 'शुभ्रा रंजन आईएएस एकेडमी...

आईएएस एकेडमी की डायरेक्टर को बंधक बनाकर ₹189 करोड़ लूटे

आईएएस एकेडमी की डायरेक्टर को बंधक बनाकर ₹1.89 करोड़ लूटे |

​भोपाल। सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी कराने वाली देश की प्रतिष्ठित 'शुभ्रा रंजन आईएएस एकेडमी' की डायरेक्टर शुभ्रा रंजन के साथ भोपाल में धोखाधड़ी और लूट का एक बड़ा मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड एकेडमी का ही एक पूर्व छात्र और बिजनेस पार्टनर प्रियंक शर्मा निकला।

सेमिनार के बहाने बुलाया

आरोपी प्रियंक शर्मा ने पुराने परिचय और भरोसे का फायदा उठाते हुए शुभ्रा रंजन और उनकी टीम को भोपाल में एक सेमिनार और नया सेंटर खोलने का प्रस्ताव दिया। इसी भरोसे में आकर टीम दिल्ली से भोपाल पहुँची। उन्हें यहाँ बाग सेवनिया क्षेत्र के एक किराए के मकान में ले जाया गया।

हथियारों के दम पर बनाया बंधक

​जैसे ही शुभ्रा रंजन और उनकी टीम मकान के अंदर पहुँची, वहाँ पहले से मौजूद हथियारबंद बदमाशों ने सभी को बंधक बना लिया। बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और दबाव बनाकर करीब ₹1.89 करोड़ ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। यह पैसे 'जनकशिला सोसायटी' और 'आरएस एंटरप्राइजेज' के खातों में भेजे गए।

'सुंदरकांड' का लिया सहारा, ताकि शोर न हो

​आरोपियों ने वारदात को छिपाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। अंदर चीख-पुकार या शोर बाहर न जाए, इसलिए मकान में सुंदरकांड का पाठ शुरू करवा दिया गया और तेज आवाज में स्पीकर बजाए गए।

​फर्जी वीडियो से वसूले पैसे

पुलिस से बचने और आगे भी वसूली करने के लिए आरोपियों ने एक फर्जी किडनैपिंग वीडियो भी बनाया। इसमें एक व्यक्ति को रस्सी से बांधकर बक्से में बंद करने का नाटक किया गया। इस वीडियो के जरिए शुभ्रा रंजन को धमकी दी गई कि यदि उन्होंने पुलिस में शिकायत की तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

पुलिस ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

वारदात के बाद आरोपी प्रियंक शर्मा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बीमार होने का नाटक किया और खुद को एम्स (AIIMS) भोपाल के ICU में भर्ती करवा लिया। हालांकि, भोपाल क्राइम ब्रांच ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रांसफर किए गए ₹1.89 करोड़ की रकम को खातों में फ्रीज करवा दिया है, जिसे वापस दिलाने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड प्रियंक शर्मा सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी इस लूट के बाद विदेश भागने की योजना बना रहा था।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/up-political-shake-up-sbsp-split-leaders-join-vip/182360

Related to this topic: