प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

2लाख रुपये के जाली नोटों के साथ चार इंजीनियरिंग..

2 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ चार इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक गिरफ्तार

MP News : इंदौर। शहर की क्राइम ब्रांच ने जाली नोटों के एक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों को गिरफ्तार किया गया है।

2 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ चार इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक गिरफ्तार

2 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ चार इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक गिरफ्तार |

MP News : इंदौर। शहर की क्राइम ब्रांच ने जाली नोटों के एक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से ₹2 लाख मूल्य के नकली नोट बरामद किए गए हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। बरामद किए गए नकली नोटों में से अधिकांश ₹500 के विभिन्न सीरीज के नोट हैं। पुलिस आरोपियों से उन लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है, जिन्होंने इन नोटों की छपाई की और उन्हें चलन में लाने के लिए उपलब्ध कराए।

डीसीपी (क्राइम) राजेश त्रिपाठी के अनुसार, गुरुवार रात सूचना मिली थी कि चार युवक दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर सदर बाजार रोड स्थित गुटकेश्वर महादेव मंदिर के पास संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल इलाके को घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने ₹500 के लगभग 400 नकली नोट बरामद किए।

आपोपियों ने कबूला 

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे निजी नौकरियों में कार्यरत हैं और सोशल मीडिया रील्स में दिखाए जाने वाले “आसान पैसे” कमाने के तरीकों से प्रभावित होकर इस अपराध की ओर आकर्षित हुए। उन्होंने जाली नोट खरीदे और त्वरित लाभ कमाने के उद्देश्य से इन्हें शहर में चलाने की योजना बनाई थी।

कानूनी कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और नकली मुद्रा की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी हैं 

ऋषिकेश टोंडे, निवासी मरिमाता क्षेत्र, वंश केथवास, निवासी श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर, रितेश नगर, निवासी बंगांगा क्षेत्र, अंकुश यादव, निवासी विजयवर्गीय नगर। सभी इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक हैं और निजी नौकरियों में कार्यरत हैं।पुलिस ने इनके पास से ₹2 लाख मूल्य के जाली नोट तथा दो मोटरसाइकिलें (जिनकी अनुमानित कीमत ₹1.5 लाख है) जब्त की हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mgnrega-is-now-called-developed-india-ji-ram-ji/101258


 

Related to this topic: