प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

होशियारपुर में कार और बस की टक्कर में चार लोगों...

होशियारपुर में कार और बस की टक्कर में चार लोगों की मौत

पंजाब के होशियारपुर में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जहां एक कार और बस की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है।

होशियारपुर में कार और बस की टक्कर में चार लोगों की मौत

Four killed after car collides with bus in Hoshiarpur |

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जहां एक कार और बस की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शनिवार सुबह 5 बजे घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण हुई है।

अमृतसर जा रहे थे कार में सवार लोग

असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) अनिल कुमार ने बताया कि, "कार में सवार लोग अमृतसर जा रहे थे, और बस होशियारपुर से निकल रही थी। यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई है।" उन्होंने आगे बताया कि सभी पीड़ितों की मौके पर ही मौत हो गई। चारों शवों को फिलहाल सिविल अस्पताल में रखा गया हैं और आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/noor-ahmad-noor-will-assume-the-position-of-cda-at-the-afghan-embassy/104346

तालिबान के वरिष्ठ सदस्य मुफ्ती नूर अहमद नूर अफगानिस्तान दूतावास में संभालेंगे 'सीडीए' का पद

Related to this topic: