प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

17 लाख रुपये का लालच देकर 8.50 लाख की ठगी

शेयर करेंसी में रकम दोगुनी करने का झांसा, 8.50 लाख की ठगी का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

शेयर करेंसी में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 8.50 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को पुलिस ने बिहार के कैमूर से गिरफ्तार किया। मामले में तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

शेयर करेंसी में रकम दोगुनी करने का झांसा 850 लाख की ठगी का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

17 लाख रुपये का लालच देकर 8.50 लाख की ठगी |

सूरजपुर: शेयर करेंसी में रकम दोगुनी करने का लालच देकर 8 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक और फरार आरोपी को पुलिस ने बिहार के कैमूर जिले से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

रकम दोगुना करने का दिया लालच

पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी 2023 को ग्राम गोवर्धनपुर निवासी सुनील पाण्डेय ने चौकी रेवटी में शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन लोग स्विफ्ट डिजायर कार से उसके पास पहुंचे और धोखे से 8 लाख 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले पीड़ित को शेयर करेंसी में पैसा लगाने पर रकम दोगुनी होने का झांसा दिया। शुरुआत में 10 हजार रुपये लेकर अगले दिन 20 हजार रुपये वापस किए गए, जिससे पीड़ित का विश्वास बढ़ गया। 

पैकेट खोलते ही उड़ गए होश

इसके बाद आरोपियों ने 10 लाख रुपये तक निवेश करने पर कुछ दिनों में रकम दोगुनी होने का लालच दिया। पीड़ित आरोपियों की बातों में आकर 8 लाख 50 हजार रुपये की व्यवस्था कर बैठा। 27 फरवरी को आरोपी उसकी दुकान पर पहुंचे और रकम लेने के बाद उसे खाकी रंग का बंद पैकेट दिया। आरोपियों ने पैकेट में 17 लाख रुपये होने का दावा किया और कहा कि बाद में आकर तीन लाख रुपये ले जाएंगे। उनके जाने के बाद जब पीड़ित ने पैकेट खोला तो उसमें नोटों के आकार में सादे कागज की गड्डियां मिलीं।

पुलिस ने ऐसे की आरोपियों की तलाश

पुलिस की तकनीकी जांच में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और सिम कार्ड के जरिए गिरोह तक पहुंच बनाई गई। इससे पहले अमरेश मिश्रा और राजेश सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में शाहजाद अंसारी के कैमूर, बिहार में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन एवं एसडीओपी प्रतापपुर अनूप एक्का के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी रेवटी संतोष सिंह सहित पुलिस टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही। प्रकरण के एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है। 

ये भी पढ़ें- बर्थडे पार्टी से लौट रही आर्केस्ट्रा डांसर से किया गया दुष्कर्म
 

Related to this topic: