प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हेमकुंड साहिब में बर्फबारी

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी

भारतीय मौसम विभाग द्वारा चमोली जिले के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी शुरू हो गई है।

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी

बर्फ से ढँका हेमकुंड साहिब |

हेमकुंड साहिब/चमोली (उत्तराखंड)। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी उत्तराखंड के चमोली जनपद में बारिश और बर्फबारी के ओरेंज अलर्ट का असर साफ नजर आ रहा है। उच्च हिमालयी हिंदू सिक्ख धर्म आस्था स्थल श्री लोकपाल हेमकुंड साहिब धाम में मौसम के इस बदले अंदाज से सुबह से बर्फबारी हो रही है, सप्त श्रृंग शिखरों से लेकर पवित्र अमृत सरोवर ओर गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब परिसर का श्रंगार प्रकृति द्वारा सफेद बर्फ के फाहों से कुछ इस इस तरह किया हुआ है।

पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद हल्की चादर से ढँका

पौराणिक हिंदू तीर्थ स्थल दण्डी पुष्कर्णी लोकपाल श्री लक्ष्मण मंदिर और सिक्ख धर्म आस्था संगम हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा परिसर से लेकर पवित्र सरोवर तक बर्फ की सफेद हल्की चादर नजर आ रही है। बावजूद इसके धाम में लोकपाल जी गुरु महाराज  की कृपा से संगत सुगमता से गुरु महाराज के दरबार में मत्था टेक कर अरदास गुरुवाणी कीर्तन में शिरकत कर निहाल हो रही है।

अभी यात्रा सुगमता से जारी

15000 फिट की ऊंचाई पर बर्फबारी के बाद भी ऑरेंज अलर्ट पर आस्था भारी नजर आ रही है, लोकपाल हेमकुंड साहिब यात्रा की बात करें तो अबतक धाम में करीब 3.50 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं यात्रा सुगमता से जारी है। बर्फबारी के बीच घांघरिया पुलिस प्रशासन गोविंद धाम से लेकर हेमकुंड साहिब तक यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ेंः अररिया में घर के कमरे में हुआ जोरदार विस्फोट, मौके से पटाखे की लड़ी बरामद

Related to this topic: