इंदौर। शहर में एक महिला के साथ ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। शादी के लिए...
इंदौर। शहर में एक महिला के साथ ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। शादी के लिए बनाए गए प्रोफाइल के जरिए हुई दोस्ती महिला को भारी पड़ गई। यहां एक आरोपी ने झांसा देकर उससे 18 लाख रुपये ठग लिए।
मेट्रिमोनियल साइट पर हुआ थी दोस्ती
जानकारी के मुताबिक, महिला की मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट Shaadi.com पर एक युवक से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने खुद को भरोसेमंद बताते हुए महिला से पैसों की मांग शुरू कर दी। अलग-अलग बहानों से उसने महिला से कुल 18 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
शक पर पैसे वापस मांगे तो संपर्क काट दिया
बाद में जब महिला को शक हुआ और उसने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो आरोपी ने संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने सराफा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जोरहाट निवासी सुनील बुछा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अनजान लोगों से सतर्क रहने और बिना सत्यापन के किसी को पैसे न देने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/defence-minister-objects-to-rahul-gandhi-doklam-statement-in-lok-sabha/131588