प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मध्य प्रदेश के पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में पढ़ाई ..

मध्य प्रदेश के पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में पढ़ाई जाएगी गीता, दिए गए निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस प्रशिक्षण स्कूलों में नये आरक्षकों को रामायण के साथ अब गीता का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। ट्रेनिंग शाखा ने राज्य के आठों सेंटर को निर्देश दिया है कि रंगरुटों के लिए गीता पाठ से..

मध्य प्रदेश के पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में पढ़ाई जाएगी गीता दिए गए निर्देश

मध्य प्रदेश के पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में पढ़ाई जाएगी गीता, दिए गए निर्देश |

MadhyaPradesh : भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस प्रशिक्षण स्कूलों में नये आरक्षकों को रामायण के साथ अब गीता का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। ट्रेनिंग शाखा ने राज्य के आठों सेंटर को निर्देश दिया है कि रंगरुटों के लिए गीता पाठ सेशन शुरू किया जाए। इससे उन्हें नेक और अनुशासित जीवन की सीख मिलेगी। यह आदेश एडिशनल डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (प्रशिक्षण) राजा बाबू सिंह ने 3 नवंबर को जारी किया। मालूम हो कि ट्रेनिग स्कूल में 4000 युवक व युवतियां नौ महीने की कांस्टेबल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। 

स्थानीय जेल में बंद कैदियों को गीता वितरित की गई थी

मालूम हो कि जुलाई में ट्रेनिंग शुरु होने पर एडीजी सिंह ने रामचरितमानस का पाठ कराने के निर्देश दिये थे। उन्होंने कहा कि इससे रंगरुटों में अनुशासन और चरित्र निर्माण की भावना विकसित होगी। याद रहे कि एडीजी राजा बाबू सिह ने 2019 में ग्वालियर रेंज के पुलिस प्रमुख के रूप में भी इसी तरह का अभियान चलाया था। स्थानीय जेल में बंद कैदियों को गीता वितरित की गई थी। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-will-boycott-the-g20-jairam-ramesh-said-then-the-vishwaguru-will-definitel/96935

Donald Trump : दक्षिण अफ्रीका में इसी महीने होने जा रहे G20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल नहीं होंगे. उन्होंने सात नवंबर को ही साफ साफ कहा था कि जी20 शिखर सम्मेलन में कोई भी अमेरिकी अधिकारी शामिल नहीं होगा। ट्रंप के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।


 

Related to this topic: