प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गंगा किनारे आस्था पथ पर मचा हंगामा

ऋषिकेश में साधु के भेष में संदिग्ध को लड़कियों ने पकड़ा, गंगा किनारे आस्था पथ पर मचा हंगामा

तीर्थनगरी ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती क्षेत्र अंतर्गत गंगा किनारे बने प्रसिद्ध आस्था पथ पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब कुछ लड़कियों ने भगवा वस्त्र पहने एक व्यक्ति को सरेराह पकड़ लिया।

ऋषिकेश में साधु के भेष में संदिग्ध को लड़कियों ने पकड़ा गंगा किनारे आस्था पथ पर मचा हंगामा

Girls Confront Fake Sadhu on Rishikesh Aastha Path |

ऋषिकेश (उत्तराखंड)। तीर्थनगरी ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती क्षेत्र अंतर्गत गंगा किनारे बने प्रसिद्ध आस्था पथ पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब कुछ लड़कियों ने भगवा वस्त्र पहने एक व्यक्ति को सरेराह पकड़ लिया। लड़कियों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति साधु के भेष में घूमकर बच्चों को पैसों और साइकिल का लालच दे रहा था और उन्हें अपने साथ चलने को कह रहा था।

आस्था पथ पर जुटी भीड़, वायरल वीडियो से बढ़ा मामला

इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो गंगा रिसॉर्ट के पास आस्था पथ का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की भगवा कपड़े पहने व्यक्ति का हाथ और कपड़ा पकड़कर चिल्ला रही है। उसे कहीं जाने नहीं दे रही है। लड़कियों के शोर मचाने पर आस्था पथ पर टहल रहे स्थानीय लोग और पर्यटक मौके पर इकट्ठा हो गए। जब लोगों को मामले की गंभीरता और बच्चियों के आरोपों का पता चला, तो वहां मौजूद युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा।

स्थानीय लोगों ने सत्यापन और सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय निवासियों और सोशल मीडिया यूजर्स में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि तीर्थनगरी और विशेषकर आस्था पथ जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह की संदिग्ध गतिविधियां बेहद चिंताजनक हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घाटों और आस्था पथ पर साधु के भेष में घूमने वाले संदिग्ध प्रवृत्तियों के लोगों का कड़ाई से सत्यापन किया जाए ताकि भविष्य में किसी बड़ी अप्रिय घटना को रोका जा सके। मामले की शिकायत पुलिस के पास अभी तक नहीं पहुंची है।

यह भी पढ़ें: घरेलू विवाद में नशेड़ी बेटे ने मां को मारी गोली, पीड़िता का एम्स में उपचार जारी

Related to this topic: