प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हाईटेक होगी भूमि पैमाइश

इटावा में जीएनएसएस रोवर तकनीक से होगी सटीक भूमि पैमाइश, डीएम ने किया निरीक्षण

इटावा प्रशासन ने भूमि विवादों को कम करने और पैमाइश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जीएनएसएस आधारित रोवर तकनीक का उपयोग शुरू किया है।

इटावा में जीएनएसएस रोवर तकनीक से होगी सटीक भूमि पैमाइश डीएम ने किया निरीक्षण

GNSS Rover Technology Introduced for Accurate Land Measurement in Etawah, DM Inspects Process |

इटावा,(मध्य प्रदेश)। जिले में भूमि पैमाइश को अधिक सटीक और विवादमुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने तहसील सदर के ग्राम बुलाकीपुर लुहन्ना पहुंचकर जीएनएसएस आधारित रोवर तकनीक से हो रही भूमि पैमाइश का स्थलीय निरीक्षण किया।

रोवर तकनीक की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों से रोवर तकनीक की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली और कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से भूमि की पैमाइश पहले की अपेक्षा अधिक सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध होगी। इससे राजस्व संबंधी विवादों में कमी आएगी और आमजन को राहत मिलेगी।

निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता

उन्होंने निर्देश दिए कि पैमाइश निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए तथा सभी संबंधित पक्षों की उपस्थिति में प्रक्रिया पूरी कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। इस अवसर पर एडीएम बिपिन कुमार, विक्रम सिंह राघव सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ेंः मुरैना में रेत माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत से भरी 3 ट्रॉलियां जब्त

Related to this topic: